{"_id":"688bd2469569e658630dcd32","slug":"there-is-fear-of-tiger-department-is-calling-it-a-wild-cat-lucknow-news-c-13-knp1002-1319157-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाघ की दहशत, विभाग बता रहा जंगली बिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाघ की दहशत, विभाग बता रहा जंगली बिल्ली
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद वन्यजीव की तस्वीर।
बख्शी का तालाब। क्षेत्र के अमानीगंज गांव निवासी तजम्मुल के सीसीटीवी कैमरे में वन्यजीव के कैद होने के बाद से दहशत का माहौल है। ग्रामीण इसे बाघ बता रहे हैं, लेकिन वन विभाग ने इससे इन्कार किया है। कैमरे में कैद हुई तस्वीर को क्षेत्रीय वन रेंज अधिकारी अनुज प्रताप सिंह ने जंगली बिल्ली बताया है।
तजम्मुल कुरैशी ने बताया कि उनके घर के पीछे यूकेलिप्टस के पेड़ कुछ दिन पहले किसी ने काट दिए थे। इनकी रखवाली के लिए उन्होंने सीसीटीवी कैमरा लगवाया। बुधवार को उसमें बाघ की तस्वीर दिखी। गांव के मिराज व निसार ने फुटेज देखकर बताया कि उन्होंने भी बुधवार को खेतों में बाघ देखा था।
आरा मशीन संचालक राशिद ने भी पालतू कुत्ते पर बाघ के हमला कर घायल करने की बात कही। तजम्मुल का कहना है कि उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भी आकर फुटेज देखी, पर बिना कोई कार्रवाई किए चले गए। दहशत में ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर डीएफओ शितांशु पांडेय और क्षेत्रीय वन रेंज अधिकारी अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें बाघ देखे जाने की कोई जानकारी नहीं है।