फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   there is 65 percent decline in deaths caused by encephalitis says yogi adityanath

इंसेफेलाइटिस से होने वाली मौतों में 65 फीसदी की कमी आई : योगी आदित्यनाथ

Mon, 01 Jul 2019 07:16 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 01 Jul 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
there is 65 percent decline in deaths caused by encephalitis says yogi adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले वर्ष शुरू किए गए संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के कारण जेई (जापानी इंसेफेलाइटिस) एईएस (एक्यूट इन्सेफेलाइटिस) से पीड़ित मरीजों में 35 प्रतिशत और इससे होने वाली मौतों में 65 फीसदी की कमी आई है। इस बीमारी से मरने वालों में गरीब होते हैं। इसलिए पिछली सरकारें उन पर ध्यान नहीं देती थीं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद इन बीमारियों से बचाव संभव हो पाया है। मुख्यमंत्री ने ये बातें सोमवार को लोकभवन सभागार में संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान-2019 के दूसरे चरण के शुभारंभ के मौके पर कहीं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1978 से दिमागी बुखार जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) ने पूर्वी यूपी के अलग-अलग जिलों में पैर पसारने शुरू किए थे। उन्होंने 21-22 सालों से इस बीमारी के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक में आवाज उठाई है। 
विज्ञापन


2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद शुरू हुआ स्वच्छ भारत अभियान संचारी रोगों के बचाव में कारगर साबित हुआ है। पहले एक-एक बेड पर तीन-चार बच्चे भर्ती होते थे। तब सिर्फ गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ही इलाज की सुविधा थी, पर अब ऐसा नहीं है। अब मरीज को उसके पास की पीएचसी-सीएचसी और जिला अस्पताल में इलाज मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने गोरखपुर व बस्ती मंडल के 104 ईटीसी के डॉक्टरों को टैबलेट दिए, 12 दस्तक योद्धाओं को सम्मानित किया और जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  

सभी जिलों में चलेगा अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि 38 जिले इंसेफेलाइटिस से प्रभावित हैं, इनमें 18 जिलों में इसका प्रकोप ज्यादा था। इसलिए पहले चरण में सिर्फ 18 जिलों में अभियान चलाया गया था। इस बार पूरे प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। दस्तक अभियान में पहले सात जिले शामिल थे, इस बार इसमें 11 नए जिले शामिल किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के साथ 12 विभाग, यूनीसेफ, डब्लूएचओ और पाथ संस्था की मदद कारगर साबित हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed