फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thept from jwellery shop

खरीदारी करने पहुंचे जालसाज ने सर्राफा की दुकान से एक लाख के जेवरात उड़ाए

Wed, 09 Sep 2020 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
thept from jwellery shop
गोमतीनगर थाना क्षेत्र में एक ज्वैलरी की दुकान पर खरीदारी करने पहुंचे जालसाज ने एक लाख रुपये के जेवर साफ कर दिए। पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर धीरज कुमार के मुताबिक, विनीतखंड निवासी दिनेश चंद्र अवस्थी की सोना ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार को वह दुकान पर मौजूद थे। सुबह 11.30 बजे करीब एक व्यक्ति आया था। जिसने आधा दर्जन अंगुठी व झुमकी दिखाने को कहा।
विज्ञापन

ग्राहक के कहने पर दिनेश ने जेवर का डिब्बा खोल कर रख दिया। इस बीच ग्राहक बन पहुंचे ठग ने कहा कि उसकी पत्नी भी आने वाली है। उसकी पसंद करने के बाद ही सौदा तय होगा। यह बात सुनकर दिनेश दूसरे काम करने लगे। दिनेश के मुताबिक, बातचीत के दौरान ही ठग ने उन्हें दो हजार रुपये पेशगी के तौर पर दिए। इसके बाद वह चकमा देकर जेवर समेत निकल लिया। पुलिस के अनुसार आसपास के सीसीटीवी कैमरे से आरोपी की तस्वीर निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed