फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Theft of lakhs by breaking the lock of the house

Lucknow News: घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Fri, 13 Feb 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 13 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs by breaking the lock of the house
लखनऊ। मड़ियांव की द्वारिकापुर कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान पार कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज की है। द्वारिकापुरी कॉलोनी निवासी व फार्मा कंपनी कर्मी शिवम मिश्र के अनुसार, वह परिवार के साथ आठ फरवरी की सुबह करीब 8:30 बजे विवाह समारोह में शामिल होने फतेहपुर मलवां गए थे। 10 फरवरी को शाम करीब 4:30 बजे लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे में रखी लोहे की अलमारी का पल्ला भी टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। शिवम के मुताबिक, चोर पाजेब, अंगूठियां, लेडीज चेन, मंगलसूत्र, घड़ी, चांदी की बिछिया, चांदी के सिक्के और बच्चों की गुल्लक में रखे करीब 70 हजार रुपये समेत अन्य सामान उठा ले गए। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed