{"_id":"5b17b7c04f1c1ba66e8b6777","slug":"theft-of-lakh-rupees-from-the-account-of-bank-customers-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर ग्राहकों के खाते से उड़ाए लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर ग्राहकों के खाते से उड़ाए लाखों रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 06 Jun 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर लखनऊवासियों की नींद उड़ाने वाले शातिर ठगों ने पंजाब नेशनल बैंक के मुंशी पुलिया स्थित एटीएम बूथ में स्किमर मशीन लगाकर 32 ग्राहकों के 5.75 लाख रुपये उड़ाए थे। बीते दिनों कार्ड के क्लोन बनाने के मामलों की पड़ताल में यह तथ्य सामने आने के बाद बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक संजीव कुमार की तरफ से गाजीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार राय ने बताया कि 27 अप्रैल से चार मई के बीच पीएनबी के मुंशी पुलिया स्थित एटीएम बूथ में कुछ शातिरों ने एटीएम कार्ड डालने वाली जगह पर स्किमर मशीन लगा दी थी। यह मशीन एटीएम कार्ड का डाटा मेमोरी में सुरक्षित कर लेती है।
ऐसे में बूथ में जो भी रुपया निकालने आया, उसका डाटा शातिरों के पास चला गया, जिसे बाद में कंप्यूटर के जरिये दूसरे कार्ड में डालकर क्लोन तैयार किए गए और रुपये निकाल लिए गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालकर देखी जा रही है।