{"_id":"632be99f9d78bf09bd20b05f","slug":"theft-of-diesel-in-hardoi-and-nazibabad-petrol-pumps","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: रोडवेज बसों के तेल में पकड़ा गया खेल, पेट्रोल पंप मालिकों के लाइसेंस रद्द करने को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: रोडवेज बसों के तेल में पकड़ा गया खेल, पेट्रोल पंप मालिकों के लाइसेंस रद्द करने को लिखा पत्र
Thu, 22 Sep 2022 10:20 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:20 AM IST
सार
नजीबाबाद व हरदोई में रोडवेज बसों में डीजल चोरी पकड़ी गई है। पेट्रोल पंप के मालिकों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए आईओसी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नजीबाबाद व हरदोई के पेट्रोल पंपों पर तेल भराने वाली रोडवेज बसों में बड़े पैमाने पर खेल पकड़ा गया है। मामले का खुलासा होने पर परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) ने आरोपी पंप मालिकों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
दरअसल, एमडी संजय कुमार की ओर से डीजल चोरी रोकने के लिए की गई कार्रवाई में इन दोनों जिलों में डीजल चोरी का खुलासा हुआ। यहां पंप पर डीजल भराने वाली बसों की जांच कराई गई तो तेल का खेल पकड़ में आया। इसमें पंप के कर्मचारियों के अलावा रोडवेज के कर्मचारी और अधिकारी भी शामिल मिले।
विज्ञापन
इसके बाद जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए एमडी ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को जेल भिजवा दिया जबकि कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। इसी तरह हरदोई रीजन में पेट्रोल पंपों पर गड़बड़ी पकड़ी गई। इस मामले में एमडी संजय कुमार ने बताया कि निगम की तीन बड़ी समस्याओं में डीजल चोरी, अवैध पार्सल लोडिंग और बेटिकट यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन
इनकी ब्योरा एकत्र कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को पेट्रोल पंप की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। वह सीसीटीवी के जरिए मोबाइल से निगरानी रखें और दस दिन का रिकॉर्ड भी रखें।