{"_id":"5c77bb10bdec224c8b1b0a9f","slug":"theft-in-home-of-actor-santosh-shukla-s-home-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सलमान खान के साथ फिल्म में काम कर चुके अभिनेता के घर में चोरी, लाखों का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान खान के साथ फिल्म में काम कर चुके अभिनेता के घर में चोरी, लाखों का माल पार
Thu, 28 Feb 2019 04:12 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 28 Feb 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
ठाकुरगंज के बालागंज स्थित जरनैलगंज निवासी फिल्म अभिनेता संतोष शुक्ला के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर-नकदी समेट लिए। संतोष बुधवार शाम परिवारीजनों के साथ भांजी श्रद्धा त्रिपाठी की शादी में तेलीबाग गए थे। बृहस्पतिवार सुबह लौटने पर ताले टूटे देख चोरी का पता चला। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संतोष शुक्ला मुंबई के लोखंडवाला में रह रहे हैं जबकि यहां उनका बड़ा भाई आशुतोष शुक्ला व उनका परिवार तथा मां पुष्पा रहती हैं। आशुतोष की पुष्पा पब्लिसिटी के नाम से विज्ञापन कंपनी है। बुधवार शाम मकान पर ताला लगाकर सभी लोग शादी समारोह में गए थे तभी किसी वक्त चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने पुष्पा और आशुतोष के कमरों के इंटरलॉक, अलमारियां और लॉकर तोड़कर जेवर-नकदी समेट लिए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे सभी घर लौटे तो संतोष ने यूपी 100 सेवा को फोन कर सूचना दी। संतोष का कहना है कि चोर 10 से 15 लाख रुपये का माल ले गए हैं। पुलिस के मुताबिक, चोरों ने सिर्फ उन्हीं जगह के ताले तोड़े, जहां जेवर-नकदी मिलने की उम्मीद थी। पुलिस वारदात में किसी करीबी का हाथ होने का शक जता रही है। संतोष के घर पर दो महिलाएं भी घरेलू कामकाज करने आती हैं। एक कर्मचारी 15 साल पुरानी है जबकि दूसरी तीन साल से काम कर रही है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
देर रात ऑटो से आए दो बदमाशों ने की चोरी!
संतोष का कहना है कि पड़ोस में एक निजी एयरलाइंस कंपनी में काम करने वाली युवती रहती है। बुधवार को वह देर रात ड्यूटी से घर लौटी थी। उसने ऑटो से दो संदिग्ध युवकों को मुहल्ले में आते देखा था। पुलिस को शक है कि उक्त संदिग्ध युवकों ने ही चोरी की होगी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उधर, इलाकाई लोगों का कहना है कि यहां कई मकान में पूर्व में चोरियां हो चुकी हैं। पुलिस की गश्त और पिकेट की व्यवस्था न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।