फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Theft in five houses in two villages in raebareli.

Raebareli: दो गांवों के पांच घरों में 20 लाख की चोरी से दशहत, सोना-चांदी के साथ नकदी उठा ले गए चोर

Sat, 17 Jun 2023 02:49 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Jun 2023 02:49 PM IST
सार

रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के दो गांवों के पांच घरों में चोरों ने सोना-चांदी सहित नकदी पार कर दी। एक अनुमान के मुताबिक करीब 20 लाख रुपये की चोरी हुई है।

विज्ञापन
Theft in five houses in two villages in raebareli.
घर में रखे हुए आभूषण चोर ले गए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ही रात में चोरों ने ताबड़तोड़ दो गांवों के पांच घरों में घुस कर  एक लाख की नगदी सहित बीस लाख के जेवरात चुरा ले गए। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


पीड़ितों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है । पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। ग्राम पूरे बनई मजरे डेला गांव में शुक्रवार की रात घर के पीछे से विजय कुमार के घर में  घुसे चोरों ने डेढ़ लाख की नगदी, छह लाख के जेवर और निर्मला के घर से दो लाख के जेवर और 500 नगद और कुसुमा के घर से तीन हजार की नगदी और डेढ लाख के जेवर और तीन हजार की नगदी उठा ले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फिर साथ आएंगे भाजपा और सुभासपा: पूर्वांचल के लिए अहम होगा गठजोड़, दो सीटों पर बन सकती है बात, अगले महीने एलान!
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 100 रुपये में जुड़वा सकेंगे बिजली कनेक्शन: UP पावर कॉरपोरेशन का तोहफा, पहले जमा करना होता था बकाए का 25 फीसदी


उसके बाद बेखौफ चोरों ने लैलहा मजरे डीह में धावा बोला। सबसे पहले पवन कुमार के घर में दाखिल होकर 250 ग्राम सोना और दो किलो चांदी और 80 हजार रूपए नगद उठा ले गये। उसके बाद 250 ग्राम चांदी के जेवर और आठ हजार की नगदी उठा ले गये  जब सुबह  लोग उठे तो कमरों के ताले टूटे पडे़ थे और अंदर जाकर देखा तो सोने चांदी के जेवर गायब थे।

एक ही रात में दो गांवों के पांच घरों में चोरी की वारदात से लोगों में दहशत मच गई। पीड़ितों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पीड़ितों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया की मामला दर्ज करके चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed