फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   theft from doctor's home

पार्श्वनाथ अपार्टमेंट में डॉक्टर दंपती के घर से लाखों का माल उड़ाया

Thu, 11 Nov 2021 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
theft from doctor's home
लखनऊ। विभूतिखंड इलाके के पार्श्वनाथ अपार्टमेंट में मंगलवार रात को चोरों ने डॉक्टर दंपती के घर से लाखों का माल पार कर दिया। चोरों की यह हरकत घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। केस दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, पार्श्वनाथ अपार्टमेंट के टॉवर नंबर-10 के फ्लैट नंबर 504 में डॉ. अभय श्रीवास्तव परिवार सहित रहते हैं। परिवार में पत्नी डॉ. ज्योति हैं। मंगलवार शाम को वह इंदिरानगर स्थित अपनी क्लीनिक गये थे। रात को वापस आये तो घर का सारा सामान बिखरा था। उसमें कीमती सामान व नकदी गायब थी। डॉ. अभय के मुताबिक, चोरों ने घर में रखा सोने का कंगन, कीमती सामान, एक घड़ी, नकदी साफ कर दी। पुलिस को घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर दिखा है। इसी आधार पर पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पाइप के रास्ते चढ़ा, ग्रिल काटकर घर में घुसा
पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि चोर डॉ. अभय के घर पानी निकासी के लिए लगे पाइप के सहारे पांचवीं मंजिल तक आया। जहां से खिड़की ग्रिल काट कर अंदर घुसा। घर में लगे सीसीटीवी में एक चोर कैद हुआ है। घटना मंगलवार रात साढ़े सात बजे की है। चोर के हावभाव से लगता है कि वह अपार्टमेंट के हर कोने से वाकिफ था और डॉक्टर दंपती के आने-जाने की पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed