फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Theft by breaking the shutter of a jeweler's shop

Lucknow News: सराफ की दुकान का शटर तोड़कर चोरी

Wed, 01 Jan 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 01 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the shutter of a jeweler's shop
लखनऊ। कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा निवासी सराफ रामेंद्र यादव की दुकान का शटर तोड़कर चोर तीन किलो चांदी और 60 ग्राम सोना चोरी कर ले गए। सराफ के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत आठ से दस लाख रुपये है। पिछले साल होली के समय दुकान में घुसे चोर को उन्होंने पकड़ा था, लेकिन पुलिस ने उसे नशेड़ी बताकर कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन

उन्नाव के पुरवा मोहम्मदपुर निवासी रामेंद्र यादव परिवार संग अलीनगर सुनहरा में रहते हैं। उनकी लालाखेड़ा पुलिया पर पाल मार्केट में पुष्पांजली ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे पड़ोसी परचून दुकानदार ने उन्हें चोरी की सूचना दी। तहरीर पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। एडीसीपी साउथ अमित कुमावत ने बताया कि चार टीमें चोरों की धरपकड़ के लिए गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed