{"_id":"61ba504c602cf1301f384f99","slug":"theft-bag-with-three-lakhe-rupees-lucknow-news-lko609122743","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के सामने कार से उड़ाया रुपये भरा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के सामने कार से उड़ाया रुपये भरा बैग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। तेलीबाग चौराहे पर मंगलवार को आईसीआईसीआई बैंक के ठीक सामने जिस जगह पर लूट की वारदात हुई थी, उससे केवल 50 मीटर दूर बुधवार को एक मेडिकल कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी का बैग टप्पेबाजों ने पार कर दिया। उसमें 3 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और कई जरूरी कागजात थे। पुलिस, सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है।
वृंदावन सेक्टर-6 के आकाश एन्क्लेव निवासी सिद्धार्थ राज चोपड़ा एक मेडिकल कंपनी में काम करते हैं। बुधवार सुबह साढ़े दस बजे वे घर से अपनी कार से निकले और जब तेलीबाग चौराहे पर पहुंचे तो चार-पांच लोगों ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया। कहा कि आपकी गाड़ी से आगे तेल टपक रहा है। सिद्धार्थ राज ने थोड़ा कार को आगे बढ़ाया और रुककर कार का आगे का बोनट खोलकर चेक करने लगे। लेकन अंदर सब कुछ ठीक था। बोनट बंद कर के जैसे ही वह कार में बैठे हैं तो देखा कि आगे की सीट पर रखा उनका बैग गायब था। यह देखकर वह हड़बड़ा गए। जिन लोगों ने कार रोकने का इशारा किया था, वे सभी गायब थे। सिद्धार्थ राज ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सिद्धार्थ राज ने बताया कि उनके बैग में तीन लाख नकद, लैपटॉप, उनके एटीएम कार्ड व कंपनी के कुछ जरूरी कागजात थे। प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
एक ही जगह दो दिन में दो वारदात
साउथ सिटी चौकी के अंतर्गत एक ही जगह पर दो दिन में दो घटनाओं के बाद लोग दहशत में हैं। लगातार हो रही घटनाओं पर लोगों का कहना है कि अब तो घर से निकलने में भी डर लगता है कि कहीं कोई टप्पेबाजी की वारदात न हो जाए।