{"_id":"67784675348f0e69ca0cec67","slug":"the-youth-protested-when-he-did-not-get-a-car-of-his-favourite-colour-the-employees-beat-him-up-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1021014-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पसंदीदा रंग की कार न मिलने पर युवक ने जताया विरोध, कर्मचारियों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पसंदीदा रंग की कार न मिलने पर युवक ने जताया विरोध, कर्मचारियों ने पीटा
Sat, 04 Jan 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
पसंदीदा रंग की कार न मिलने पर युवक ने जताया विरोध, कर्मचारियों ने पीटा
लखनऊ। विकासनगर में बृहस्पतिवार को पसंदीदा रंग की कार न मिलने का विरोध करना सीतापुर के लहरपुर टिकौना निवासी विष्णु प्रकाश वर्मा को भारी पड़ गया। शोरूम के कर्मचारियों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी आलोक कुमार के मुताबिक कुछ दिन पहले विष्णु ने टेढ़ी पुलिया स्थित टोयोटा शोरूम में सफेद रंग की कार बुक कराई थी। बुकिंग के दौरान शोरूम कर्मचारियों ने उन्हें 25 हजार रुपये की छूट देने की बात भी कही थी। बृहस्पतिवार शाम को विष्णु जब डिलीवरी लेने पहुंचे तो कर्मचारियों ने उन्हें काले रंग की कार दी। उनसे 25 हजार रुपये अतिरिक्त मांगे। मना करने पर आरोपी कर्मी खुर्रमनगर निवासी इमरान अहमद, कमता निवासी ज्ञानेंद्र सिंह, अलीगंज सेक्टर जी निवासी मो. अमान और गोमतीनगर के शिवेंद्र प्रताप सिंह गाली गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने पीड़ित को पीट दिया। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी विकासनगर पुलिस को दी। थाना प्रभारी के मुताबिक जांच में आरोप सही मिलने पर चारों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।