फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The young man was strangled to death

Lucknow News: गला कसकर की गई थी युवक की हत्या

Tue, 13 Jan 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
The young man was strangled to death
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में भागीरथी एनक्लेव की बाउंड्री के पास शुक्रवार को जिस युवक का शव मिला था, उसकी हत्या गला कसकर की गई थी। हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए शव जलाने की कोशिश की थी। सोमवार को डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की एफआईआर दर्ज की जाएगी। डीएनए सैंपल भी सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवक की हत्या करीब एक सप्ताह पहले की गई थी। उसका शव शुक्रवार को मिला था।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि शव मिलने के तीन दिन पहले युवक की हत्या की गई। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने कहीं और हत्या करने के बाद शव को सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में फेंका। पुलिस ने कई कैमरे खंगाले हैं, लेकिन अभी तक हत्यारों का कुछ सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed