{"_id":"69c1a6a6097a85c5440f17f9","slug":"the-young-man-injured-in-the-accident-died-in-the-hospital-lucknow-news-c-13-lko1096-1657190-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम
Tue, 24 Mar 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
साहिल की फाइल फोटो।
मलिहाबाद। पुरवा गांव के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार औरास के नेवरा खेड़ा निवासी साहिल (22) की ट्रॉमा सेंटर में देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। साहिल के साथ बाइक पर सवार उनकी मां निर्मला देवी (40) और बहन चाहत (12) का इलाज जारी है।
बाराती खेड़ा निवासी मामा मुकेश ने बताया कि होली पर साहिल मां निर्मला के साथ उनके घर आया था। वहां से वह मां और बहन चाहत को लेकर बक्शी का तालाब स्थित चंद्रिका देवी मंदिर दर्शन कराने के बाद घर जा रहा था। पुरवा गांव के पास तीनों हादसे का शिकार हो गए। राहगीरों व पुलिस ने तीनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां साहिल की मौत हो गई। निर्मला देवी और चाहत की की हालत गंभीर बनी हुई है। साहिल ने हेलमेट नहीं पहना था। वह अविवाहित था। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कार कब्जे में ली गई है। (संवाद)