फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The world's most beautiful film city to be built in UP: Chief Minister Yogi

यूपी में बनाएंगे दुनिया की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी : मुख्यमंत्री योगी

Wed, 02 Dec 2020 06:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/मुंबई Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 02 Dec 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
The world's most beautiful film city to be built in UP: Chief Minister Yogi
सीएम योगी ने की अक्षय कुमार से मुलाकात - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नोएडा में दुनिया की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी स्थापित की जाएगी। यह फिल्म सिटी सिर्फ यूपी नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए होगी। उन्होंने फिल्म जगत की हस्तियों से फिल्म सिटी के संबंध में सुझाव मांगते हुए कहा कि यह फिल्म उनकी जरूरतों को अनुसार होगी। उन्होंने फिल्म जगत के लोगों को यूपी में फिल्म बनाने लिए आमंत्रित करते हुए राज्य सरकार की तरफ से हर तरह की सहूलियतें और सहयोग मुहैया कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने यह बातें बुधवार को मुंबई के होटल में फिल्म उद्योग से जुड़े नामी कलाकारों, निर्माताओं व निर्देशकों के साथ संवाद के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग के लिए उत्तर प्रदेश में पूरा इन्फ्रास्ट्रक्चर व संसाधन मौजूद हैं। विंध्य इलाके में प्रकृति का अनुपम सौंदर्य, संस्कृति और इतिहास की सम्पन्न विरासत समेटे बुंदेलखंड, भगवान श्री राम की अयोध्या के अलावा और भी काफी कुछ है। इस दौरान फिल्मी हस्तियों ने फिल्म सिटी के बारे में अपने सुझाव दिए। कुछ  फिल्मकारों ने अपने प्रोजेक्ट और फिल्म को लेकर मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलने की इच्छा भी जताई। कई कलाकारों ने नोएडा में फिल्म सिटी बनाने की सीएम योगी की पहल की मुक्त कंठ से सराहना की।
विज्ञापन


संवाद में जाने-माने निर्माता निर्देशक सुभाष घई, बोनी कपूर, मनमोहन शेट्टी, आनंद पंडित समेत कई अन्य लोग शामिल थे। मंगलवार को अभिनेता अक्षय कुमार व गायक कैलाश खेर भी सीएम योगी से मिले थे। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने रखी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, सिद्धार्थ नाथ सिंह, आशुतोष टंडन सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनेक्टिविटी और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध

सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार जिस जगह फिल्म सिटी बनाने जा रही है वह जगह दिल्ली से नजदीक तो है ही, भगवान कृष्ण का मथुरा वृंदावन मात्र आधे घंटे और आगरा सिर्फ  एक घंटे की दूरी पर है। यहां कनेक्टिविटी और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी बेहतरीन हैं।

दुर्जनों के लिए एक ही शब्द ‘राम नाम सत्य’
मुख्यमंत्री ने फिल्म जगत से जुड़े लोगों को कानून-व्यवस्था के प्रति पूरी तरह आश्वस्त करते हुए कहा कि हम तो राम को मानते हैं। परंपरा के अनुसार राम-राम कहकर सज्जनों का स्वागत करते हैं। दुर्जनों के लिए एक ही शब्द है, ‘राम नाम सत्य’ का। विकास हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है। विकास होगा तो बाकी चीजें अपने आप आएंगी। लोगों का डर और असमंजस दूर हो जाएगा। यूपी में यह सब हो रहा है। फिल्म उद्योग के लोग निडर होकर प्रदेश में फिल्म बनाने के लिए आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed