फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The world of nature and sensitivity is reflected in the artworks

Lucknow News: कलाकृतियों में दिखा प्रकृति और संवेदनशीलता का संसार

Wed, 24 Dec 2025 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The world of nature and sensitivity is reflected in the artworks
कला प्रदर्शनी के दूसरे दिन मंगलवार को कला वीथिका में कला प्रेमियों की भीड़ रही।
लखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी की ओर से डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में आयोजित लखनऊ–प्रयागराज क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी के दूसरे दिन मंगलवार को कला वीथिका में कला प्रेमियों की भीड़ रही। यह प्रदर्शनी 24 दिसंबर को शाम पांच बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में सामाजिक सरोकारों, सांस्कृतिक विरासत, समकालीन जीवन, प्रकृति और मानवीय संवेदनाओं को अभिव्यक्त करती कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों, शोधार्थियों और कलाकारों ने प्रदर्शित चित्रों, मूर्तियों व अन्य कलाकृतियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कलाकारों और शिक्षकों ने युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की क्षेत्रीय प्रदर्शनियां उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ कला संवाद को भी सशक्त बनाती हैं। प्रदर्शनी के संयोजक अभिनव दीप ने बताया कि दर्शकों ने कलाकारों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं शिल्प कौशल की सराहना की।

कला प्रदर्शनी के दूसरे दिन मंगलवार को कला वीथिका में कला प्रेमियों की भीड़ रही।

कला प्रदर्शनी के दूसरे दिन मंगलवार को कला वीथिका में कला प्रेमियों की भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed