फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The woman was murdered due to illicit relationship, the accused arrested

Lucknow News: अवैध संबंध के चलते की थी महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 May 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 31 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The woman was murdered due to illicit relationship, the accused arrested
अवैध संबंध के चलते की थी महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। पारा पुलिस ने सात माह से महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे 15 हजार के इनामी मानकनगर स्पीलर ग्राउंड कॉलोनी निवासी रामू लोधी को गिरफ्तार किया। अवैध संबंध के चलते आरोपी ने महिला की हत्या की थी।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी मूल रूप से रायबरेली के शिवगढ़ बसंतपुर का रहने वाला है और ई रिक्शा चलाता है। पुलिस ने कई बार उसके घर पर दबिश दी थी। आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया जा चुका था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सात अक्तूबर 2024 को अवैध संबंध के चलते पारा निवासी महिला से मारपीट के बाद उसे धक्का दे दिया था। यह घटना स्लीपर ग्राउंड कॉलोनी स्थित एक जर्जर मकान में हुई थी। हमले में सिर पर चोट लगने से महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


46 वर्षीय महिला 15 साल के बेटे और बड़ी बेटी के साथ रहती थी। छह अक्तूबर की सुबह करीब 11 बजे राशन लेने की बात कहकर वह निकली थी और लापता हो गई थीं। पारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सात अक्तूबर को शव मिला था। बेटी की तहरीर पर ई रिक्शा चालक रामू व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed