Raebareli: 12 घंटे में वारदात का पर्दाफाश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी पूर्व बीडीसी की हत्या की साजिश
रायबरेली के शिवगढ़ इलाके में हुई पूर्व बीडीसी की हत्या का खुलासा हो गया है। पत्नी ने प्रेम प्रसंग में रुकावट बनने पर प्रेमी संग पति की हत्या कर दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली के शिवगढ़ इलाके में हुई पूर्व बीडीसी मनीष कुमार सैनी (38) की हत्या से 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मंगलवार को परदा उठा दिया। पुलिस के मुताबिक प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बनने पर मनीष की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पूर्व बीडीसी की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गरीब का पुरवा निवासी मनीष छह अप्रैल को अपनी ससुराल शिवगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर सात भवानीगढ़ के मालिन का पुरवा गांव गए थे, जहां रात में उनकी हत्या कर दी गई। वारदात के खुलासे के लिए शिवगढ़ प्रभारी बिंध्य विनय रावत और एसओजी प्रभारी बृजेंद्र शर्मा की अगुवाई में टीमें लगाई गईं थीं। पुलिस टीमों ने पूर्व बीडीसी की हत्या में उनकी पत्नी रूबी और गांव के ही रहने वाले सुनील को पकड़ा है।
ये भी पढ़ें - पीआरडी जवानों के ड्यूटी भत्ते में 26 फीसदी की बढ़ोतरी, योगी कैबिनेट ने दी सौगात
ये भी पढ़ें - पीएम से संवाद में रायबरेली की महिला ने कह दी ऐसी बात, मोदी को आ गई हंसी, बोले- आपको चुनाव लड़ना है क्या ?
एसपी के मुताबिक जांच और आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि रूबी और सुनील के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पति मनीष को इस बात की जानकारी हो गई थी और वह इसका विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर मनीष और रूबी के बीच कई बार मारपीट हुई थी। मृतक मनीष के घरवालों ने भी रूबी और सुनील को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस पर रूबी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची थी और मायके में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में पहले पति और फिर प्रेमी सुनील को बुला लिया।
एसपी के मुताबिक छह अप्रैल की रात रूबी शौच के बहाने प्रेमी सुनील से मिलने के लिए खेत गई थी। शक होने पर पति भी खेत पहुंच गया, जहां दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस दौरान रूबी और मनीष के बीच हाथापाई हुई थी। इस दौरान प्रेमी ने 32 बोर की पिस्टल से गोली मारकर पूर्व बीडीसी की हत्या कर दी। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल के अलावा कारतूस, तीन मोबाइल, एक बाइक बरामद की गई है।
भाई ने ससुराल वालों पर जताया था हत्या करने का शक
पूर्व बीडीसी की हत्या की सूचना पर उनके भाई सतीश मौके पर पहुंचे थे। भाई ने ससुराल वालों पर मनीष की हत्या किए जाने का शक जताया था। घटनास्थल पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पत्नी उस तरह गमगीन नहीं दिखी, जैसे पति की हत्या होने पर अममून पत्नी का चीखना चिल्लाना होता है।
ससुराल वाले भी मौके पर घटनास्थल पर आने से बच रहे थे। भाई के घटना पर संदेह जताने और ससुराल वालों की हरकतों से पुलिस का शक रूबी पर गया। पुलिस ने रूबी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।
बिहार के गया से आरोपी ने 25 हजार में खरीदी थी पिस्टल
जागरण कार्यक्रम के चलते नहीं सुनाई पड़ी थी फायरिंग की आवाज
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली मारकर पूर्व बीडीसी की हत्या का खुलासा हुआ तो पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान पता चला कि मंदिर में जागरण कार्यक्रम था। जिस समय घटना हुई, उस जागरण चल रहा था। ऐसे में फायरिंग की आवाज लोगों तक नहीं पहुंच पाई जबकि गांव से करीब 200 मीटर दूरी पर ही यह घटना हुई थी। आरोपी सुनील कानपुर नगर के एक होटल में वेटर का काम करता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.