{"_id":"6ac2c2ff2aac326cfa00251b","slug":"the-water-level-of-gomti-is-continuously-rising-people-of-millat-nagar-are-confined-to-their-homes-for-the-last-four-days-lucknow-news-c-13-lko1070-1951254-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोमती का जलस्तर लगातार बढ़ रहा, मिल्लतनगर में चार दिनों से लोग घरों में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोमती का जलस्तर लगातार बढ़ रहा, मिल्लतनगर में चार दिनों से लोग घरों में कैद
विज्ञापन
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बांटा राशन।
गुडंबा। फैजुल्लागंज में गोमती का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का दायरा ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच गया है। घैला, अल्लू नगर दिगुरिया, दाउदनगर समेत कई इलाकों में पानी तेजी से बढ़ रहा है। मिल्लत नगर की कच्ची ढाल में चार से पांच फीट तक पानी भरा है। यहां रहने वाली विमला बेटे के साथ चार दिन से घर में कैद हैं।
उन्होंने बताया कि घर में पीने का पानी और खाने का सामान नहीं है। आसपास कई लोग बीमार हैं और उन्हें दवाओं की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में न तो नाव चल रही है और न ही जरूरी सामान पहुंच रहा है।
मामा कॉलोनी निवासी मुन्नी देवी जलभराव के बाद भाई के घर दाउदनगर पहुंची थीं। वहां भी पानी बढ़ने पर उन्हें भाभी सरला के साथ घर छोड़ना पड़ा। सरला ने बताया कि बढ़ता जलस्तर देखकर उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
मंत्री ने बांटी राहत सामग्री
जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रभावित बस्तियों का निरीक्षण किया और लोगों से संवाद कर समस्याएं जानीं। राहत सामग्री भी बांटी। फैजुल्लागंज के कैलाश विहार, दाउदनगर के पास और मुरदैय्या में जलभराव के बीच रविवार को सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा शुक्ला नाव से पहुंचीं। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर राहत सामग्री बांटी।
नगर निगम ने झोपड़ी तोड़ी
फैजुल्लागंज में घर छोड़कर अस्थायी ठिकानों पर रह रहे लोगों पर नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से गुस्सा है। दाउदनगर निवासी ई रिक्शा चालक सकटू ने पत्नी मनोरमा और दो बेटियों के साथ 60 फीट बंधे के किनारे नाले पर अस्थायी झोपड़ी बनाई थी। रविवार को नगर निगम जोन-3 की टीम ने झोपड़ी तोड़कर सामान बाहर फेंक दिया। दुर्गापुरी निवासी अमित की लोहे की गुमटी भी नाले के दूसरी ओर गिरा दी गई।