फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Vice Chancellor asked the engineers for a report within 72 hours

Lucknow News: कुलपति ने इंजीनियरों से 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट

Wed, 03 Jun 2026 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The Vice Chancellor asked the engineers for a report within 72 hours
लखनऊ। केजीएमयू में लाखों खर्च कर लगाए सोलर पैनलों के काम न करने के मामले को कुलपति ने गंभीरता से लिया है। संस्थान के बिजली विभाग के इंजीनियरों से 72 घंटे में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आरोप है इन्हीं इंजीनियरों की लापरवाही से अधिकतर सोलर पैनल वर्षों से बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

केजीएमयू में 53 भवनों पर सोलर पैनल लगे हैं। वर्ष 2010-12 में राजकीय निर्माण निगम के कुछ भवनों पर पैनल लगाए गए। इसके बाद वर्ष 2016 में नेडा के जरिये अन्य विभागों में सोलर पैनल लगाए गए। ये सभी सोलर पैनल बंद पड़े हैं। आरोप है कि लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए इन सोलर पैनलों को बिजली विभाग के इंजीनियर ठीक तक नहीं कर रहे हैं। इस कारण इक्का-दुक्का विभागों की इमारतों में लगे पैनल ही बिजली बना रहे हैं।
विज्ञापन


लापरवाही का आलम यह है कि अधिकतर पैनलों को अभी तक बिजली ग्रिड से भी नहीं जोड़ा गया है। इससे विश्वविद्यालय को हर माह लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। ट्रॉमा सेंटर, शताब्दी फेज-दो, नई व पुरानी ओपीडी, कलाम सेंटर, एनॉटॉमी, परीक्षा भवन, छात्रावासों, मानसिक रोग, लारी समेत अन्य महत्वपूर्ण भवनों पर लगे सोलर पैनलों से बिजली उत्पादन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेसा अधिकारियों के मुताबिक केजीएमयू में सोलर पैनल के 18 कनेक्शन बिजली विभाग से पंजीकृत हैं। इनमें से सात कनेक्शन ही सक्रिय हैं। बंद पड़े 11 कनेक्शनों को अभी तक इंजीनियरों के जरिये जुड़वाया तक नहीं गया। इस मामले को अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने पूरे मामले में संस्थान के बिजली विभाग के इंजीनियरों से रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की संस्तुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed