फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The U-turn system could not make the journey on Ayodhya Road easier.

Lucknow News: अयोध्या रोड का सफर आसान नहीं कर सकी यूटर्न व्यवस्था

Sun, 03 May 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The U-turn system could not make the journey on Ayodhya Road easier.
शहर में लगा जाम।
लखनऊ। अयोध्या रोड की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए वर्षों से प्रयास किए जा रहे हैं। हाईकोर्ट भी लगातार आदेश दे रहा है, लेकिन सफर आसान नहीं हो पा रहा। अमर उजाला की टीम ने शनिवार दोपहर में इसकी पड़ताल की तो कमता पर सबसे ज्यादा समस्या देखने को मिली। हाल में लागू की गई यूटर्न व्यवस्था भी आवागमन आसान नहीं बना सकी है।
विज्ञापन


पॉलीटेक्निक चौराहे पर सुबह वाहनों का दबाव रहता है। हालांकि, दोपहर में ट्रैफिक सामान्य दिखा, मगर कमता तिराहे पर दोपहर 12:50 बजे वाहनों की कतार लगी हुई थी। पॉलीटेक्निक से आने वाले वाहनों को यूटर्न लेने के लिए अलग लेन बनाई गई है, जो लगभग खाली थी, लेकिन बाराबंकी या शहीद पथ जाने वाले लोगों की लंबी कतार लगी थी।
विज्ञापन

कमता में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है। धूप होने के कारण सभी ओवरब्रिज के नीचे खड़े नजर आए। पुलिस की गाड़ी से कुछ देर तक अनाउंसमेंट भी किया गया कि लोग सड़क पर गाड़ी न खड़ी करें। हालांकि, थोड़ी देर बाद पुलिसकर्मी छांव में गाड़ी लगाकर आराम करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या रोड पर पॉलीटेक्निक से किसान पथ तक जगह-जगह अतिक्रमण है। सड़क किनारे ठेले खोमचे वालों का कब्जा है। रही कसर, ऑटो, ईरिक्शा, टेंपो, कैब और रोडवेज बसों ने पूरा कर दिया। सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी कर सवारी भरी जा रही थी, जिससे पीछे से आने वाले वाहन चालकों को रुक-रुककर चलना पड़ा।
एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव भी नहीं हो सका लागू

वर्ष 2024 में पॉलीटेक्निक चौराहे से किसान पथ तक एलिवेटेड रोड बनाने को लेकर चर्चा हुई थी। तत्कालीन डीएम ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर योजना को आगे बढ़ाने की बात भी कही थी। यह भी तय हुआ था कि किसान पथ के पास अंडरपास बनाया जाएगा, जिससे यातायात का दबाव कम होगा। हालांकि, इस दिशा में सिर्फ बैठकें ही हो सकीं और एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव लागू नहीं हो सका।
निलंबित किए गए थे ट्रैफिक सिपाही
अयोध्या रोड पर अब भी डग्गामार वाहन दौड़ रहे हैं। पॉलीटेक्निक चौराहे पर ही कई वाहन खड़े रहते हैं। डग्गामार वाहन भी हाईवे पर जाम के मुख्य कारण हैं। दो साल पहले डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर तत्कालीन डीसीपी ने तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया था। कुछ दिन तक सख्ती दिखाई गई, लेकिन हालात अब भी वैसे ही हैं।
फ्लाई ओवर पर चलाया गया था दोनों तरफ से ट्रैफिक

यातायात का दबाव कम करने के लिए कमता और चिनहट फ्लाईओवर पर दोनों तरफ से यातायात का संचालन किया गया था। हालांकि, इस प्रयोग से भी आवागमन सामान्य नहीं हो सका था। इससे पुलिस को फ्लाईओवर पर लगाए गए प्लास्टिक के डिवाइडर हटाने पड़े थे।

हाईकोर्ट ने अपनाया है सख्त रुख
हाईकोर्ट ने जाम की समस्या पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने जाम के स्थायी समाधान तलाशने के आदेश दिए हैं। पॉलीटेक्निक से किसान पथ तक जाम की समस्या दूर करने के उपायों पर कोर्ट ने भी असंतोष जताया है। इसके बावजूद कमता से ट्रैफिक का दबाव कम नहीं हो पा रहा। कोर्ट ने अफसरों को समस्या का पता लगाकर इसके निदान का आदेश दिया है।

शहर में लगा जाम।

शहर में लगा जाम।

शहर में लगा जाम।

शहर में लगा जाम।

शहर में लगा जाम।

शहर में लगा जाम।

शहर में लगा जाम।

शहर में लगा जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article