{"_id":"69f90d3dc99e0034360a5f22","slug":"the-truck-suddenly-collided-with-the-brakes-the-driver-died-lucknow-news-c-13-lko1096-1721844-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अचानक ट्रक का ब्रेक लगाने से भिड़ा डाला, चालक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अचानक ट्रक का ब्रेक लगाने से भिड़ा डाला, चालक की माैत
Tue, 05 May 2026 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 05 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
भानु प्रताप सिंह।
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अहिमामऊ के पास रविवार देर रात सड़क हादसे में पिकअप डाला चालक हरदोई के मझेटा गांव निवासी भानु प्रताप सिंह (23) की मौत हो गई। हादसा ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला।
इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक भानु प्रताप सरोजनीनगर के अमौसी क्षेत्र में मामा उदयभान के घर रहकर डाला चलाते थे। रविवार रात करीब एक बजे वह डाला में फल लादकर अयोध्या जा रहे थे। अहिमामऊ के पास आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक मार दी, जिससे पीछे से आ रहा डाला ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि डाला का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और भानु प्रताप उसमें फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कटिंग मशीन की मदद से करीब एक घंटे बाद चालक को बाहर निकाला। एंबुलेंस से चालक को लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भानु के परिवार में पिता कमल कुमार के अलावा मां शिमला सिंह और भाई अरविंद प्रताप सिंह हैं।