{"_id":"68af724c679000d46a0be7a0","slug":"the-thief-took-away-tops-and-chain-from-the-woman-by-pretending-to-be-a-policeman-lucknow-news-c-13-knp1002-1355954-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला से टॉप्स व चेन ले गया टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला से टॉप्स व चेन ले गया टप्पेबाज
Thu, 28 Aug 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए लूट का डर दिखाकर टप्पेबाज मड़ियांव इलाके में सेक्टर-ए निवासी गीता निगम से 23 अगस्त को कान के टॉप्स व सोने की चेन ले उड़ा। गीता ने मंगलवार को मड़ियांव थाने में केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि 68 वर्षीय गीता निगम 23 अगस्त की रात किसी काम के बाद घर लौट रही थीं। विंध्याचल मंदिर के पास उन्हें एक युवक ने खुद को पुलिस वाला बताते हुए रोक लिया। उसने गीता को इलाके में हो रही लूट की घटनाओं के बारे में बताते हुए सुरक्षा के लिहाज से पहने हुए जेवर उतारने के लिए कहा। उसके झांसे में आकर गीता ने कान के टॉप्स व सोने की चेन उतार दी। आरोपी ने बहाने से उनसे चेन व टॉप्स ले लिए और वहां से भाग निकला। इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है।