फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The team will come to AKTU today for NAAC evaluation

Lucknow News: एकेटीयू में नैक मूल्यांकन के लिए आज आएगी टीम

Tue, 17 Jun 2025 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
The team will come to AKTU today for NAAC evaluation
एकेटीयू में नैक मूल्यांकन के लिए आज आएगी टीम
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में पहली बार हो रहे नैक मूल्यांकन के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की पियर टीम आएगी। इसे लेकर विश्वविद्यालय व घटक संस्थानों ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है। नैक पियर टीम तीन दिन 17 से 19 जून तक विभिन्न विभागों, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, बुनियादी ढांचे की जांच, फैकेल्टी, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक और दस्तावेजों की समीक्षा करेगी। इस दौरान कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय, इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) की निदेशक और विभागाध्यक्ष अपना प्रस्तुतिकरण देंगे। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय और सभी घटक संस्थानों ने अपनी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। टीम सभी जगह निरीक्षण के लिए जाएगी।
विज्ञापन


एकेटीयू में औषधि व योग वाटिका का उद्घाटन

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) परिसर में सोमवार को कुलपति प्रो. जेपी पांडेय व सरोज पांडेय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर औषधि व योग वाटिका का उद्घाटन किया। औषधि वाटिका में जहां विभिन्न प्रकार के औषधि गुणों वाले पौधे हैं। योग वाटिका में सूर्य नमस्कार के विभिन्न चरण और सूर्य के 12 मंत्र लगाए गए हैं। इस दौरान परिसर में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। विवि के सभी अधिकारियों, शिक्षकों कर्मचारियों ने जांच कराई। इस दौरान प्रतिकुलपति प्रो. राजीव कुमार, कुलसचिव रीना सिंह, वित्त अधिकारी केशव सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी सिंह सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed