फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The target is to provide employment to 25 thousand youth in three days

Lucknow News: तीन दिन में 25 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य

Tue, 12 Aug 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The target is to provide employment to 25 thousand youth in three days
लखनऊ। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार में 26 से 28 अगस्त तक रोजगार का महाकुंभ लगने जा रहा है। कौशल विकास, श्रम एवं सेवायोजन विभाग के सहयोग से तीन दिनों में 25 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक फैजल ने बताया कि 100 से अधिक प्रतिष्ठित निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों से वार्तालाप हो रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से किया जाना प्रस्तावित है। मौके पर ही कुछ युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी बढ़े इसके लिए आईटीआई व पॉलीटेक्निक में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही विश्वविद्यालय और कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी रोजगार के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि आयोजक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आदित्य बिरला ग्रुप, रिलायंस, अपोलो, लावा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, फूडवर्ड, लक्स, डिक्सन सहित देश व प्रदेश की प्रसिद्ध कंपनियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर

आयोजक के अनुसार, युवाओं को दो स्तरों पर नौकरी दी जाएगी। एक तकनीक और दूसरी डिग्री। इंटरमीडिएट के अलावा, आईटीआई, पॉलीटेक्निक व डिप्लोमा इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को नौकरी दी जाएगी। स्नातक, परास्नातक, एमबीए और बीटेक पास युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर नौकरी देने की योजना है।


चयन होने पर 12 लाख तक का सालाना पैकेज
उम्र, कौशल और शैक्षिक योग्यता के आधार पर बहुचर्चित कंपनियों में पद स्वीकृत हैं। यहां अलग-अलग कंपनियों में तीन से 12 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज मिलेगा। आयोजक के अनुसार, यूपी के अलावा, मध्य प्रदेश, दिल्ली हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान व देश के अन्य प्रदेशों में युवाओं को नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed