{"_id":"633f13d7907f087e25623979","slug":"the-system-took-the-life-of-the-gang-rape-victim-if-the-police-did-not-take-action-then-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिस्टम ने ले ली सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की जान : पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो पीड़िता ने कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिस्टम ने ले ली सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की जान : पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो पीड़िता ने कर ली आत्महत्या
Thu, 06 Oct 2022 11:14 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:14 PM IST
सार
एक 14 वर्षीय बच्ची का 16 सितंबर को अपहरण हो गया था। 18 को वह किसी तरह भागकर घर पहुंची। एक आरोपी का नाम लेने के बावजूद पुलिस ने अज्ञात पर गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म की शिकार नाबालिग ने सिस्टम से आहत होकर आत्महत्या कर ली। एक पखवारे के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत नाबालिग ने पुलिसकर्मियों को इसकी चेतावनी दी थी। पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया तो उसने बुधवार को घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र मालीपुर आत्महत्या करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोकते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। उन्हें समझाने के लिए डीएम सैमुआल पॉल को आना पड़ा। उन्होंने थाना प्रभारी मालीपुर चंद्रभान यादव को लाइन हाजिर करने और विवेचक प्रमोद खरवार को निलंबित करने की घोषणा की, तब जाकर आक्रोश कम हुआ।
विज्ञापन
डीएम ने तीन सदस्यीय जांच टीम भी बनाई है। पिता ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के लिए डीएम को तहरीर दी है। गौरतलब है कि 14 वर्षीय बच्ची का 16 सितंबर को अपहरण हो गया था। 18 को वह किसी तरह भागकर घर पहुंची। एक आरोपी का नाम लेने के बावजूद पुलिस ने अज्ञात पर गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन