फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The states of UP and North India will no longer have to wander for liquid oxygen: Yogi

गाजियाबाद में शुरू हुआ यूपी का सबसे बड़ा ऑक्सीजन प्लांट, सीएम योगी ने किया उद्घाटन

Thu, 08 Oct 2020 08:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 08 Oct 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
The states of UP and North India will no longer have to wander for liquid oxygen: Yogi
oxygen cylinder - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास से मोदीनगर गाजियाबाद में स्थापित आईनॉक्स के नए ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। यह इकाई 150 मीट्रिक टन प्रतिदिन लिक्विड ऑक्सीजन का उत्पादन करेगी। यह प्रदेश की सबसे बड़ी ऑक्सीजन उत्पादन करने वाली इकाई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान प्रदेश सहित पूरे देश में ऑक्सीजन की मांग बढ़ी है। कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की ज्यादा जरूरत होती है। डिमाण्ड के अनुरूप सप्लाई प्रदेश सरकार के लिए एक चुनौती थी। प्लाण्ट के शुभारम्भ होने से इस चुनौती को पार पाने में सफलता मिलेगी। आज आवश्यकता है कि हमारे पास ऑक्सीजन का 72 घंटे का बैकअप हो।
विज्ञापन


आईनॉक्स के नए ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने से न सिर्फ यूपी इण्डस्ट्रियल एवं मेडिकल आक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा बल्कि यूपी और उतर भारत के राज्यों को अब लिक्विड ऑक्सीजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश प्रदेश के विकास व युवाओं के लिए रोजगार का एक माध्यम तो है ही, साथ ही यह देश और दुनिया के सामने प्रदेश की छवि को बेहतर करने का भी एक माध्यम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक  हितेश सी. अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई व सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला, प्रमुख सचिव पशुपालन भुवनेश कुमार, प्रमुख सचिव नगर विकास दीपक कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार, राहत आयुक्त संजय गोयल व सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मध्यांचल में नया ऑक्सीजन प्लांट लगाएगा आईनॉक्स

मुख्यमंत्री ने कहा कि आईनॉक्स ग्रुप ने मध्यांचल में नया ऑक्सीजन प्लांट लगाने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए समूह के पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समूह को इसमें भरपूर सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक निवेशक यहां आकर संतुष्ट हो। निवेशकों की संतुष्टि ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि उतर प्रदेश जैसे राज्य में पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान हमारी टीम ने बेहतरीन प्रयास किए हैं। जिनके कारण उतर प्रदेश में निवेश की सम्भावनाएं बनी हैं। निवेश की सम्भावनाओं को आगे बढ़ाते हुए ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ रैंकिंग में प्रदेश को दूसरे स्थान पर ले आए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आयनॉक्स ग्रुप के पदाधिकारियों से संवाद भी किया।

150 करोड़ के निवेश से जमीन पर उतरा प्रोजेक्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में इस प्लांट के लिए फरवरी-2018 के इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू किया गया था। दो वर्ष में यह प्लांट जमीन पर आ गया है। इस प्रोजेक्ट पर 150 करोड़ रुपये निवेश हुआ है। कंपनी कुल 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस प्लाण्ट की कुल क्षमता 150 टन प्रति दिन लिक्विड मेडिकल आक्सीजन उत्पादित करने की है। यह प्रदेश का सबसे बड़ाऑक्सीजन प्लाण्ट है। प्लाण्ट में 1000 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन भण्डारण करने की भी क्षमता है। प्लाण्ट द्वारा प्रदेश के करीब 200 सरकारी व निजी क्षेत्र के अस्पतालों को ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी। चिकित्सा क्षेत्र के अतिरिक्त ऑक्सीजन का प्रयोग अन्य उद्योगों जैसे-फार्मा एवं केमिकल, इलेक्ट्रॉनिक मैनुफैक्चरिंग आदि में भी किया जाएगा।  

पीएम की मुहिम को पूरा समर्थन 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज से कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए एक जन आन्दोलन अभियान की शुरुआत की है। जिसके तहत कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जनभागीदारी द्वारा व्यवहार परिवर्तन तथा हैण्ड वॉश, सोशल डिस्टेसिंग, मास्क के उपयोग के सम्बन्ध में जागरुकता बढ़ाने का कार्य होगा। इससे लोगों को कोविड-19 के दृष्टिगत प्रोटोकॉल को अपने जीवन का हिस्सा बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार कोरोना नियन्त्रण के लिए लगातार प्रयासरत है। इन प्रयासों का परिणाम है कि कोरोना की दर निरन्तर कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed