फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The slogan of Har Har Mahadev in the women's Kanwar Yatra

Lucknow News: महिला कांवड़ यात्रा में हर हर महादेव का जयघोष

Thu, 24 Jul 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The slogan of Har Har Mahadev in the women's Kanwar Yatra
मनकामेश्वर मंदिर से निकली कांवड़ यात्रा में शामिल महिलाएं।
लखनऊ। अवध प्रांत की विश्वमांगल्य की ओर से बुधवार को भव्य महिला कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर से शुरू यात्रा बीरबल साहनी मार्ग पर खाटू श्याम मंदिर तक पहुंचकर संपन्न हुई। पीले वस्त्रों में सिर पर कलश रखे एक हजार महिलाएं हर-हर शंभू, हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए चल रही थीं। इस दौरान वे ढोल-नगाड़ों पर नृत्य करती हुईं नजर आईं।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरि ने भगवान शिव के जयकारे के साथ यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में शामिल धर्म संस्कृति शिक्षा विभाग के बच्चों ने मां दुर्गा, श्रीकृष्ण, भारत माता, झांसी की रानी, विवेकानंद आदि की मनमोहक झांकियां निकालीं। खाटू श्याम मंदिर में श्री श्याम परिवार ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह, नागपुर की राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री पूजा देशमुख, सांसद संघमित्र मौर्या, पद्मश्री विद्या बिंदु पहुंचीं। झांकियां निकालने वाली बच्चियों को अहिल्याबाई होलकर का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवसर पर अखिल भारतीय सहसंयोजिका धर्म शिक्षा विभाग सुरभि श्रीवास्तव, अवध प्रांत संयोजिका प्रियंका श्रीवास्तव, आशा राय, नम्रता तिवारी, प्रतिभा बालियान, मधुलिका, रमा कण वाल, वर्षा दीक्षित व श्री श्याम परिवार के सदस्य मौजूद रहे।



दिखा वीरता और आस्था का संगम

यात्रा में रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, अहिल्याबाई होलकर का रूप धरे रथ पर सवार बच्चियां सभी का ध्यान आकर्षित कर रही थीं। यात्रा में वीरता और आस्था का यह अद्भुत संगम आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।




मालिनी अवस्थी के भजनों पर झूमीं महिलाएं

यात्रा के समापन पर पद्मश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने मधुर भजनों पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने खूबसूरत गीतों से वातावरण को और भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed