लखनऊ। हनुमान सेवा समिति की ओर से बलरामपुर गार्डन में आयोजित दो दिवसीय श्रीराम हनुमत महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को मंगलाचरण के बाद सुंदरकांड का पाठ हुआ। दिल्ली से आए अजय याज्ञनिक ने मनोजवं मारुत तुल्य वेगम् और श्रीराम, जय राम, जय-जय राम के सुमिरन के बाद सुंदरकांड का पाठ किया। भक्तों ने बजरंगबली के दिव्य दरबार का दर्शन किया। हनुमत महोत्सव का समापन गंगा आरती के साथ हुआ। भजन गायक जय पांडे ''कोकिल'' ने भजनों से भाव विभोर कर दिया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को हनुमंत कृपा सम्मान प्रदान किया गया। हनुमत भंडारे का आयोजन किया। सीतापुर के नैमिषारण्य से आए कथावाचक कपिल शास्त्री ने व्याख्यान दिया। संचालन प्रेमकांत तिवारी ने किया।

गंगा आरती के साथ श्रीराम हनुमत महोत्सव संपन्न

गंगा आरती के साथ श्रीराम हनुमत महोत्सव संपन्न

गंगा आरती के साथ श्रीराम हनुमत महोत्सव संपन्न