फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The server is getting stalled as soon as the date of birth and registration number are entered.

Lucknow News: जन्मतिथि व पंजीकरण संख्या डालते ही ठप हो जा रहा सर्वर

Fri, 16 Jan 2026 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 16 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
The server is getting stalled as soon as the date of birth and registration number are entered.
लखनऊ। पॉलीटेक्निक डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद भी हजारों विद्यार्थी अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं। प्राविधिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर जारी लिंक खोलने के बाद जैसे ही जन्मतिथि और पंजीकरण संख्या डाली जा रही है, वैसे ही सर्वर तकनीकी कारणों से अनअवेलेबल हो जा रहा है।
विज्ञापन

लखनऊ राजकीय पॉलीटेक्निक के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के एक छात्र ने बताया कि बुधवार को परिणाम जारी होते ही वेबसाइट ने काम करना बंद कर दिया। बृहस्पतिवार शाम तक भी परिणाम देखने में परेशानी बनी रही। वहीं, राजकीय महिला पॉलीटेक्निक की इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की एक छात्रा ने बताया कि परिषद की वेबसाइट पर कई बार प्रयास के बावजूद रिजल्ट पेज नहीं खुल पाया। बीटीई रिजल्ट लिंक खोलते ही सर्वर में तकनीकी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव डॉ. संतोष कुमार की ओर से जारी पत्र के अनुसार, विषम सेमेस्टर एवं विशेष बैक पेपर परीक्षा (नवंबर–सितंबर 2025) का परिणाम परिषद की वेबसाइट www.bteup.ac.in पर जारी किया गया है। विद्यार्थी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्राविधिक शिक्षा परिषद के निदेशक अजीज ने बताया कि अधिकारियों को सर्वर की समस्या से अवगत करा दिया गया है। तकनीकी दिक्कतों का शीघ्र निस्तारण कर विद्यार्थियों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed