फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The secret of the leaked paper is locked inside the laptop of the accused Assistant Professor at LU.

Lucknow News: लविवि के आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर के लैपटाॅप में कैद है लीक पेपर का राज

Sun, 17 May 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
The secret of the leaked paper is locked inside the laptop of the accused Assistant Professor at LU.
लविवि
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा को पेपर लीक कराने का प्रलोभन देने के मामले में नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह के लैपटाॅप और मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। आरोपी के लैपटाॅप में पेपर लीक का राज कैद है। फोरेंसिक जांच के बाद ही लीक पेपर के सैंपल सामने आएंगे।
विज्ञापन


आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह कई छात्राओं के संपर्क में था। आरोपी के फोन से कई छात्राओं से बातचीत के साक्ष्य मिले हैं। जांच के लिए गठित की गई टीम अब वर्तमान और पूर्व छात्राओं के बयान दर्ज करने की तैयारी में है। पुलिस ने भी कुछ छात्राओं का ब्योरा निकाला है। यह पता लगाया जा रहा है कि पेपर लीक कराने का प्रलोभन देकर आरोपी ने और किन छात्राओं से संपर्क किया था। आरोपी का कॉल डिटेल रिकाॅर्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के मोबाइल फोन से अहम साक्ष्य मिले हैं। आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग कर और कितनी छात्राओं कर उत्पीड़न किया है, इसके बारे में छानबीन की जा रही है। आरोपी के डिपार्टमेंट में काम करने वाले कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

पुराने रिकॉर्ड भी खंगालेगी पुलिस

आरोपी शिक्षक लखनऊ विश्वविद्यालय में तैनाती के बाद से किन-किन पदों पर रहा है, इसकी सूची भी बनाई जाएगी। इसके अलावा पूर्व में आरोपी के खिलाफ किसी ने शिकायत की थी या नहीं, अगर की गई थी तो क्या कार्रवाई हुई। इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। इस पूरे मामले ने विश्वविद्यालय की छवि को धूमिल किया है। इसके पहले भी पेपर लीक से जुड़ा एक मामला लखनऊ विश्वविद्यालय में सामने आया था। तब उस मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी। हालांकि, मामला बाद में ठंडे बस्ते में चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed