फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The sacrifice of Kar Sevaks became the basis for the change of era: Rambhadracharya

कारसेवकों का बलिदान युग परिवर्तन का आधार बना : रामभद्राचार्य

Wed, 03 Jun 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The sacrifice of Kar Sevaks became the basis for the change of era: Rambhadracharya
जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लेते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। -संवाद
लखनऊ। सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में चल रही नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन मंगलवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने रामजन्मभूमि आंदोलन से जुड़े प्रसंगों का स्मरण करते हुए कहा कि उन्हें सदैव विश्वास था कि कारसेवकों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने छह दिसंबर 1992 को भारतीय इतिहास का निर्णायक मोड़ बताते हुए कहा कि उसी दिन युग परिवर्तन का संकेत मिला था।
विज्ञापन

कथा के दौरान रामभद्राचार्य ने नवधा भक्ति की विस्तार से व्याख्या की और कीर्तन तथा ईश्वर में अटूट विश्वास को भक्ति का मूल आधार बताया। उन्होंने कहा कि कीर्तन मनुष्य को माया के बंधनों से मुक्त कर ईश्वर से जोड़ता है। संस्कृत में माया को नर्तकी कहा गया है और उसके भाव को उलटने पर कीर्तन का स्वरूप प्रकट होता है, जो आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का माध्यम बनता है।
विज्ञापन

कर्मयोग पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और समर्पण के साथ करना चाहिए। गीता के संदेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य का अधिकार केवल कर्म पर है, फल पर नहीं। ईमानदारी और समर्पण के साथ किया गया कार्य ही सफलता और संतोष का मार्ग प्रशस्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सच्ची सेवा भगवान की सेवा है, जहां न सेवानिवृत्ति की चिंता होती है और न ही थकान का भाव। भगवान स्वयं अपने भक्तों का योगक्षेम वहन करते हैं। उन्होंने लोगों से जीवन का अधिकतम समय लोककल्याण और ईश्वर भक्ति में लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, महंत पवन दास, विधायक डॉ. नीरज बोरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लेते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। -संवाद

जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लेते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। -संवाद

जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लेते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। -संवाद

जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लेते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। -संवाद

जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लेते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। -संवाद

जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लेते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed