{"_id":"68926905ba04c109b004e94e","slug":"the-road-has-been-incomplete-for-six-months-becoming-a-challenge-for-passersby-lucknow-news-c-13-knp1050-1325486-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छह महीने से अधूरी पड़ी सड़क, राहगीरों के लिए बनी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छह महीने से अधूरी पड़ी सड़क, राहगीरों के लिए बनी चुनौती
विज्ञापन
छह महीने से अधूरी पड़ी सड़क
लखनऊ। चिनहट स्थित गंगा विहार पासी टोला के मार्ग की हालत बेहद खराब है। कई जगह कच्ची सड़क है, जहां बारिश के कारण कीचड़ हो गया है। इससे यहां लोग फिसल रहे हैं। ऐसे में यहां से गुजरना लोगों के लिए चुनौती बन गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि करीब छह महीने पहले सड़क निर्माण के लिए यहां मिट्टी डाली गई थी, जिसके बाद से यह इसी हाल में पड़ा है। दो महीने के भीतर काम शुरू होने की उम्मीद थी, मगर अब तक यह शुरू नहीं हुआ। स्थानीय निवासी आशीष बताते हैं कि हालत ऐसी है कि बाइक निकालते समय दोनों टायर मिट्टी में धंस जाते हैं, जिससे बाइक गिरने का खतरा रहता है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं।
वहीं, शिवानी ने बताया कि बरसात के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। कीचड़ होने से कई बार स्कूल जाते समय बच्चे फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। लोगों ने नगर निगम से जल्द सड़क बनाने की मांग की है।