फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The rates of land and house are highest in Gomti Nagar

Lucknow News: गोमतीनगर में जमीन और मकान के रेट सबसे ज्यादा

Fri, 01 Aug 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The rates of land and house are highest in Gomti Nagar
गोमती नगर का विहंगम दृश्य।  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


लखनऊ। गोमतीनगर के सर्किल रेट आसमान पर पहुंच गए हैं। यहां का अधिकतम रेट 77 हजार रुपये प्रतिवर्ग मीटर है। अनंतनगर और संतुष्टि इंक्लेव की दरें सबसे कम हैं। अनंतनगर की दर 15-18 हजार और संतुष्टि एंक्लेव की 7-10 हजार रुपये है। इन तीन काॅलोनियों समेत प्रशासन ने शहर की कुल 26 प्रमुख काॅलोनियों के रेट जारी किए हैं।

सबसे अधिक रेट की बात करें तो दूसरे नंबर पर महानगर है जिसका रेट 41-65 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर है। तीसरे पर इंदिरानगर है, जहां की दर 35-62 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर है। इन सभी की दरों में औसतन 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह कुछ अन्य काॅलोनियों की दरें भी बढ़ाई गई हैं। जैसे, वृंदावन के रेट 28-50 हजार, ओमेक्स मेट्रो सिटी के 20-26 हजार, एल्डिको शौर्य के 20-26 हजार, एल्डिको इंटीरिया के 22-28 हजार, अमरावती के 25-37 हजार, पिंटल के 25-37 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर सर्किल रेट तय किया गया है।
विज्ञापन


नए सर्किल रेट से शहर के बड़े बिल्डर व बड़ी निजी योजनाओं के नाम पर चले रहे खेल पर अंकुश लगेगा। दरअसल, ऐसी योजनाओं का सर्किल रेट काफी कम था, लेकिन बिल्डर काफी महंगी दरों पर जमीन, फ्लैट आदि की बिक्री कर रहे थे। ऐसे योजनाओं व जगहों के रेट बढ़ाए गए हैं। जैसे अंसल व एमार का सर्किल रेट अब तक 18 हजार रुपये था, जिसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है। हालांकि, इससे भी ज्यादा दरों पर यहां जमीनों की बिक्री हो रही है, लेकिन तब भी काफी हद तक सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने 67 सड़कों के आसापस के इलाके का सर्किल रेट जारी किया है। इसमें गोमतीनगर के विराजखंड और विभूतिखंड की दो सड़कों का सर्किल रेट 77 हजार तय किया है। इसमें विराजखंड रोड फ्लाईओवर के नीचे से विभूतिखंड के मंत्री आवास होते हुए वन अवध मॉल होते हुए बैंक ऑफ इंडिया लोहिया पथ तक और विभूतिखंड पुलिस चौकी से हयात होटल होते हुए पिकअप भवन चौराहे तक के मार्ग के दोनों तरफ पड़ने वाले गांव, मोहल्ले शामिल हैं।


नए रेट के साथ दान विलेख जिसमें अचल संपत्ति परिवार के सदस्यों जैसे बेटा-बेटी, पिता-माता, पति-पत्नी, पुत्रवधू, सगा भाई या उसके न होने पर उसकी पत्नी, सगी बहन, दामाद के लिए छूट है। इसमें अधिकतम स्टांप शुल्क पांच हजार रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed