फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   the price hike in the rate of sugar, refined and mustard oil

रसोई में लगा महंगाई का तड़का, सरसों तेल, रिफाइंड, चीनी के दाम बढ़े

Thu, 04 Jan 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 04 Jan 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
the price hike in the rate of sugar, refined and mustard oil
Demo Pic

नए साल की शुरुआत होते ही खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ना शुरू हो चुकी हैं। बुधवार को कड़वा तेल (सरसों तेल), रिफाइंड और चीनी की थोक कीमत में एक से दो रुपये प्रति किलो की तेजी आई है।

विज्ञापन


बढ़े रेट पर ही खुदरा बाजार में सामान मिल रहा है। कड़वा तेल 100 रुपये किलो बिकने लगा है। कारोबारियों का कहना कि चीनी और सरसों तेल की कीमत में अभी और उछाल आएगा। 
विज्ञापन


मुरलीनगर के थोक कारोबारी आनंद अग्रवाल के मुताबिक बुधवार को कड़वा तेल दो रुपये किलो, चीनी 20 रुपये प्रति क्विंटल और रिफाइंड एक रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थोक बाजार में चीनी 36 रुपये किलो बिकी, जबकि खुदरा में 38 रुपये किलो बिकने लगी है। उधर, डालीगंज के खुदरा कारोबारी विनोद अग्रवाल ने बताया कि अब तक चीनी 37 रुपये किलो बेच रहे थे, लेकिन बुधवार को मामूली तेजी आई, ग्राहक को इसकी कीमत एक रुपये किलो अधिक चुकानी पड़ेगी।


वहीं कड़वा तेल खुला और पैकेट 98 रुपये प्रति किलो में बिक रहा था। इसकी कीमत अब बढ़कर 100 रुपये किलो हो चुकी। इसी प्रकार रिफाइंड की कीमत 92 रुपये से बढ़कर 94 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है।

खुदरा रेट (रुपये में )
वस्तुएं         31 दिसंबर   3 जनवरी
चीनी             37             38
कड़वा तेल     98            100
रिफाइंड        92             94

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed