{"_id":"68853ae5b5e4492a090dafe8","slug":"the-passenger-went-to-the-toilet-the-tte-allotted-the-seat-to-someone-else-lucknow-news-c-13-lko1070-1310136-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यात्री गया शौचालय, टीटीई ने दूसरे को अलॉट कर दी सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यात्री गया शौचालय, टीटीई ने दूसरे को अलॉट कर दी सीट
विज्ञापन
लखनऊ। टीटीई की चेकिंग के दौरान सीट पर मौजूद नहीं होना यात्री को भारी पड़ गया। टीटीई ने यात्री को अनुपस्थित कर दिया और सीट दूसरे यात्री को एलॉट कर दी। चेकिंग के दौरान यात्री शौचालय गया हुआ था।
मामला गाड़ी संख्या 12553 वैशाली एक्सप्रेस का है। यात्री सोनू यादव ने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम से शिकायत दर्ज कराई कि उनका रिजर्वेशन थर्ड एसी बोगी बी-2 की सीट संख्या 21 पर था। वह बोगी में पहुंचे और शौचालय चले गए। इसी बीच टीटीई चेकिंग के लिए आए तो सोनू उन्हें सीट पर नहीं मिले। टीटीई ने उन्हें अब्सेंट कर दिया। इसके बाद सीट दूसरे यात्री को अलॉट कर दी। जब सोनू लौटे को उन्होंने शौचालय की बात बताई, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।
बोगी में घुस गया गंदा पानी
वहीं, गाड़ी संख्या 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी एस-2 के यात्री विशाल कुमार यादव ने शिकायत की है कि शौचालय का पानी स्लीपर बोगी में पहुंच गया, जिससे बैठना मुश्किल हो गया। गंदे पानी की बदबू से दिक्कतें हुईं।