फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The new housing scheme will have parks of up to 300 acres.

Lucknow News: नई आवासीय योजना में होंगे 300 एकड़ तक के पार्क

Fri, 16 Jan 2026 02:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The new housing scheme will have parks of up to 300 acres.
लखनऊ। लोगों को अच्छी हवा मिले और पर्यावरण बेहतर रहे, इसके लिए एलडीए अपनी चार नई आवासीय योजनाओं में 100 से 300 एकड़ तक के पार्क बनाएगा। आने वाली जिन चार नई योजनाओं में ये बड़े पार्क बनेंगे उनमें अनंत नगर (मोहान रोड), आईटी सिटी, नैमिष नगर और वरुण विहार शामिल हैं। पहले आवासीय योजनाओं में इतने बड़े पार्क नहीं होते थे। ऐसा पहली बार हो रहा है।
विज्ञापन




एलडीए की जो योजनाएं अभी तक लॉन्च हुई हैं, उनमें इतने बड़े पार्क के प्रस्तावित नहीं थे। गोमती का लोहिया पार्क, गोमती नगर विस्तार का जनेश्वर मिश्र पार्क और बसंतकुंज का राष्ट्र प्रेरणा स्थल पार्क बड़े पार्कों में शुमार हैं, मगर यह सब योजना आने के बाद अलग-अलग समय पर बने। इनका योजनाओं के विकास के समय कोई प्लान नहीं था। अब जो नई योजनाएं आने वाली हैं उनमें पहले से ही बड़े पार्कों का निर्माण प्रस्तावित किया जा रहा है। इनमें आगरा एक्सप्रेसवे के पास आ रही 2600 एकड़ की वरुण विहार योजना में 300 एकड़ का पार्क बनाने की योजना है। इसी तरह करीब 2000 एकड़ में सुल्तानपुर रोड पर विकसित की जा रही आईटी सिटी योजना में 200 एकड़ का पार्क बनाया जा रहा है। सीतापुर रोड पर करीब 3000 एकड़ में विकसित की जा रही नैमिष नगर योजना में भी 200 एकड़ में पार्क बनाया जाएगा। मोहान रोड पर करीब 800 एकड़ में विकसित की जा रही अनंत नगर योजना में करीब 65 एकड़ का पार्क बनाया जाएगा।
विज्ञापन




लोगों को आकर्षित कर रहे बड़े पार्क

शहर में एलडीए ने जनेश्वर मिश्र और लोहिया पार्क के बाद बसंतकुंज में 65 एकड़ का राष्ट्र प्रेरणा स्थल नाम से पार्क बनाया है। इसका लोकार्पण 25 दिसंबर को हो चुका है। उद्घाटन के बाद से यहां पर करीब तीन से चार हजार लोग रोजाना पहुंच रहे हैं। जनेश्वर पार्क में तो यह आंकड़ा करीब दो गुना है। लोहिया पार्क में भी रोज करीब दो हजार से अधिक लोग पहुंचते हैं। इसके अलावा यहां पर सुबह-शाम की सैर के लिए आने वालों की तादाद भी हजारों में है। बच्चों के मनोरंजन के लिए भी यहां काफी इंतजाम हैं। इन पार्कों में हरियाली भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
नई योजनाओं के साथ ही शहर की हरियाली भी बढ़े, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसी के मद्देनजर सभी नई योजनाओं में बड़े आकार के पार्क और ग्रीन बेल्ट प्रस्तावित किए गए हैं। इससे लोगों को मनोरंजन और घूमने के लिए एक अच्छी जगह मिलेगी। साथ ही हवा और पर्यावरण भी अच्छा रहेगा। स्वच्छ हवा सबसे अधिक जरूरी है।
-प्रथमेश कुमार, वीसी एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed