{"_id":"68a634edf0c7fdbaec0b70c2","slug":"the-names-of-10-wards-including-faizullaganj-second-ward-will-be-changed-lucknow-news-c-13-knp1050-1346620-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड समेत 10 वार्डों के नाम बदलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड समेत 10 वार्डों के नाम बदलेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। नगर निगम कार्यकारिणी समिति में फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड समेत 10 वार्डों के नाम बदलने का प्रस्ताव रखा जा रहा है। इस वार्ड का नाम पूर्व महापौर डॉ. अखिलेश दास वार्ड के नाम से किए जाने का प्रस्ताव दिया गया है।
यह प्रस्ताव अखिलेश कुमार श्रीवास्तव की ओर से दिया गया है। नगर निगम का अभियंत्रण विभाग अब यह प्रस्ताव कार्यकारिणी में रखेगा। इसी तरह इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड का नाम बाबू गौरीशंकर श्रीवास्तव वार्ड, राजा बिजली पासी द्वितीय वार्ड का नाम सावित्रीबाई फुले वार्ड, राजीव गांधी द्वितीय वार्ड का नाम राजकुमार श्रीवास्तव वार्ड, शंकरपुरवा तृतीय वार्ड का नाम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड का नाम डॉ एससी राय वार्ड, न्यू हैदरगंज तृतीय वार्ड का नाम पद्मश्री योगेश प्रवीन वार्ड, खरिका द्वितीय वार्ड का नाम केपी सक्सेना वार्ड, इब्राहिमपुर द्वितीय वार्ड का नाम अशफाक उल्ला खां वार्ड तथा शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड का नाम कैप्टन मनोज कुमार पांडेय वार्ड करने का प्रार्थना पत्र भी नगर निगम को दिया गया है।
हालांकि, कार्यकारिणी की बैठक में अभी केवल एक वार्ड का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा गया है, लेकिन अन्य वार्डों के नाम बदलने के प्रार्थना पत्र भी संलग्न किए गए हैं। इससे पहले आठ वार्डों के नाम किसी महापुरुष के नाम से बदले जाने पर पूर्व महापौर के कार्यकाल में कार्यकारिणी ने मुहर लगाई थी। इनमें विद्यावती द्वितीय का नाम परशुराम वार्ड, विद्यावती प्रथम का नाम माधवनगर वार्ड, हैदरगंज द्वितीय का नाम बुद्धेश्वर वार्ड, फैजुल्लागंज प्रथम का नाम महर्षि नगर वार्ड, फैजुल्लागंज तृतीय का डॉ. केशव नगर वार्ड, फैजुल्लागंज चतुर्थ का पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, अयोध्यादास द्वितीय का पंडित राम प्रसाद बिस्मिल वार्ड तथा जानकीपुरम प्रथम का नाम भाऊराव देवरस वार्ड किए जाने के प्रस्ताव को पास किया गया था।