{"_id":"5c33319dbdec2256ec3d0a23","slug":"the-name-of-andhe-ki-chowki-and-langda-phatak-will-be-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में इन दो जगहों के बदले जाएंगे नाम, महापौर ने बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में इन दो जगहों के बदले जाएंगे नाम, महापौर ने बताई ये वजह
Mon, 07 Jan 2019 04:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Jan 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
संयुक्ता भाटिया
दिव्यांगजनों के सम्मान में लखनऊ के हरदोई रोड स्थित अंधे की चौकी और आलमबाग क्षेत्र के लंगड़ा फाटक का नाम बदला जाएगा। उनका नामकरण महापुरुषों के नाम पर किया जाएगा। इसको लेकर अगली नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में प्रस्ताव भी लाया जाएगा।
यह घोषणा महापौर ने रविवार को ब्रेल लिपि के जनक रोबर्ट लुइस ब्रेल की 210 जयंती के मौके पर एक स्वयं सेवी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने राजकीय दृष्टि बाधित कालेज के पास लुइस ब्रेल की प्रतिमा लगवाने का भी वादा किया।
महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि ब्रेल लिपि के जनक रोबर्ट लुइस ब्रेल की 210 जयंती के मौके पर दिव्यांगजनों ने उनसे कहा कि अंधे की चौकी और लंगड़ा फाटक जैसे स्थानों के नामकरण से दिव्यांगजनों का मनोबल गिरता है। उनके नाम बदले जाने की मांग की।
विज्ञापन
महापौर संयुक्त भाटिया ने कहा कि उनकीयह मांग जायज है। ऐसे नाम नहीं होने चाहिए। महापौर ने कहा कि दिव्यांगजनों का मनोबल तोड़ने वाले नाम बदल जाएंगे और उन स्थानों का नामकरण महापुरुषों के नाम पर किया जाएगा। इस मौके पर महापौर ने प्रतिभावान दिव्यांगों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर मंत्री रमापति शास्त्री भी मौजूद रहे।