फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Municipal Corporation has adopted Rasulabad Nagar Panchayat.

Lucknow News: रसूलाबाद नगर नगर पंचायत को नगर निगम ने लिया गोद

Sun, 28 Sep 2025 09:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:20 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation has adopted Rasulabad Nagar Panchayat.
नगर निगम।
लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में नगरीय क्षेत्रों को स्वच्छता की दिशा में प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को नगर निगम ने रसूलाबाद नगर पंचायत को गोद लिया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग दिलाने में सहयोग प्रदान करना है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि नगर निगम की ओर से जल्द ही एक समग्र एक्शन प्लान बनाकर नगर पंचायत को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत नगर पंचायत क्षेत्र की स्वच्छता संबंधी कमियों को पहचान कर उन्हें दूर किया जाएगा। इसके लिए विशेष टीम बनाई जाएगी। स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए नगरवासियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव के साथ साथ रसूलाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष गजाला अंसारी व अधिशासी अधिकारी मुकेश मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed