{"_id":"6994d96a81aa0a5b8d09f251","slug":"the-mla-raised-the-demand-in-the-assembly-to-build-an-underpass-on-the-ayodhya-road-lucknow-news-c-13-knp1002-1610760-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अयोध्या मार्ग पर अंडर पास बनाने की विधायक ने विधानसभा में उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अयोध्या मार्ग पर अंडर पास बनाने की विधायक ने विधानसभा में उठाई मांग
विज्ञापन
सदन में बोलते विधायक ओपी श्रीवास्तव।
लखनऊ। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने सदन में अयोध्या मार्ग पर अंडरपास बनाए जाने की मांग उठाई, ताकि इससे लाखों शहरवासियों को आवाजाही में आसानी हो सके।
विधायक ने कहा कि लखनऊ-अयोध्या मार्ग से पॉलीटेक्निक चौराहा होते हुए 1090 चौराहा, गोमतीनगर रेलवे स्टेशन, लोहिया अस्पताल व विधानसभा मार्ग तक पहुंचने में आम नागरिकों, स्कूल बसों, नौकरीपेशा लोगों और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को प्रतिदिन भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से इंदिरानगर, महानगर, विकासनगर और लक्ष्मणपुरी जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों के निवासियों के लिए यह समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। ऐसे में लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर पॉलीटेक्निक चौराहे से वेव सिनेमा की ओर जाने वाले मार्ग पर एक अंडरपास का शीघ्र निर्माण कराया जाए, जिससे गोमतीनगर रेलवे स्टेशन, लोहिया अस्पताल, मिठाई वाला चौराहा, 1090 चौराहा, विधानसभा मार्ग एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों तक आवागमन आसान हो सके।
इससे पूर्व विधायक ने प्रदेश सरकार का यह बजट प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं, विश्वास और विकास के संकल्प का प्रतीक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने वित्तीय अनुशासन, तीव्र आर्थिक विकास दर और रिकॉर्ड पूंजीगत निवेश के माध्यम से देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रदेश में विकसित हो रहे एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज एवं बढ़ता औद्योगिक निवेश इस प्रगति के प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।