4.50 लाख में लीजिए फ्लैट, EWS और LIG में आवेदन की भी आय सीमा बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब वे लोग भी निम्न आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और अल्प आय वर्ग (एलआईजी) आवास ले सकेंगे, जिनकी सालाना आमदनी एक और दो लाख रुपये से अधिक है।
ईडब्ल्यूएस के लिए आय सीमा एक लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख और एलआईजी के लिए दो लाख से छह लाख रुपये सालाना कर दी गई है। सोमवार को हुई आवास विकास परिषद की बोर्ड बैठक में इस बाबत प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना में भी मिलेगा लाभ
इस छूट का लाभ प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने वालों को भी मिलेगा। बोर्ड ने इस योजना के तहत राजधानी में 4,752 आवास बनाने का प्रस्ताव भी पास कर दिया। ये आवास परिषद की सुल्तानपुर रोड स्थित अवध विहार योजना में बनाए जाएंगे।
पीएम आवास योजना में चार मंजिला फ्लैट बनाए जाएंगे। इनका सुपर एरिया 34 वर्गमीटर और कवर्ड एरिया 22.77 वर्गमीटर होगा। फ्लैट की कीमत 4.50 लाख रुपये तय की गई है।
4.50 लाख में 2.50 लाख देगी सरकार
इसमें 2.50 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सब्सिडी होगी और दो लाख रुपये आवंटी को देने होंगे। यह पैसा वह एकमुश्त या चार किश्तों में दे सकेगा।
इसे लेकर आवास विकास परिषद ने दो महीने पहले डिमांड सर्वे भी किया था। इसमें उनसे सहमति पत्र लिया गया, जिन्होंने पीएम आवास योजना के लिए डूडा या सूडा में आवेदन किया है।
निर्माण की कीमत पर दिया जाएगा आवास
...इसलिए बढ़ाई गई आय सीमा
आवास विकास परिषद के सचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि अवध विहार में प्रधानमंत्री आवास येाजना के तहत आवास बनाने का प्रस्ताव बोर्ड ने पास कर दिया है। ईडब्लयूएस और एलआईजी आवास आवंटन के लिए सालाना आय सीमा में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया है।