फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   the minimum income limit has been extended for EVS and LIG flats

4.50 लाख में लीजिए फ्लैट, EWS और LIG में आवेदन की भी आय सीमा बढ़ी

Tue, 12 Dec 2017 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Dec 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
the minimum income limit has been extended for EVS and LIG flats
flat

अब वे लोग भी निम्न आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और अल्प आय वर्ग (एलआईजी) आवास ले सकेंगे, जिनकी सालाना आमदनी एक और दो लाख रुपये से अधिक है।

विज्ञापन


ईडब्ल्यूएस के लिए आय सीमा एक लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख और एलआईजी के लिए दो लाख से छह लाख रुपये सालाना कर दी गई है। सोमवार को हुई आवास विकास परिषद की बोर्ड बैठक में इस बाबत प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में भी मिलेगा लाभ

the minimum income limit has been extended for EVS and LIG flats
डेमो प‌िक

इस छूट का लाभ प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने वालों को भी मिलेगा। बोर्ड ने इस योजना के तहत राजधानी में 4,752 आवास बनाने का प्रस्ताव भी पास कर दिया। ये आवास परिषद की सुल्तानपुर रोड स्थित अवध विहार योजना में बनाए जाएंगे।

पीएम आवास योजना में चार मंजिला फ्लैट बनाए जाएंगे। इनका सुपर एरिया 34 वर्गमीटर और कवर्ड एरिया 22.77 वर्गमीटर होगा। फ्लैट की कीमत 4.50 लाख रुपये तय की गई है।

4.50 लाख में 2.50 लाख देगी सरकार

the minimum income limit has been extended for EVS and LIG flats
प्रधानमंत्री आवास योजना

इसमें 2.50 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सब्सिडी होगी और दो लाख रुपये आवंटी को देने होंगे। यह पैसा वह एकमुश्त या चार किश्तों में दे सकेगा।

इसे लेकर आवास विकास परिषद ने दो महीने पहले डिमांड सर्वे भी किया था। इसमें उनसे सहमति पत्र लिया गया, जिन्होंने पीएम आवास योजना के लिए डूडा या सूडा में आवेदन किया है।

विज्ञापन

निर्माण की कीमत पर दिया जाएगा आवास

the minimum income limit has been extended for EVS and LIG flats
प्राइस
प्रधानमंत्री आवास योजना में भागीदारी में किफायती आवास योजना के तहत परिषद जो आवास बनाकर देगी उसकी निर्माण लागत ही करीब साढ़े चार लाख रुपये आ रही है। जितना बड़ा आवास दिया जाएगा उसकी कीमत परिषद में अभी करीब छह लाख रुपये है। योजना के तहत आवास में जमीन व विकास सुविधा का करीब दो लाख रुपये नहीं जोड़ा जा रहा है। यह कीमत किसी अन्य योजना में लोड की जाएगी।

...इसलिए बढ़ाई गई आय सीमा

the minimum income limit has been extended for EVS and LIG flats
Demo pic
आवास विकास परिषद के सचिव महेंद्र कुमार का कहना है कि आय सीमा का स्लैब काफी पुराना था। अब महंगाई भी बढ़ गई है। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को किफायती आवास योजना का लाभ मिले, इसके लिए ईडब्लूएस और एलआईजी की आय सीमा बढ़ाई गई है। इसका फायदा यह भी होगा कि परिषद के ग्राहक बढ़ेंगे। अभी एक लाख और दो लाख आय सीमा होने के कारण जो आवेदन नहीं कर पाते थे, अब वे भी इसमें शामिल हो सकेंगे। 

आवास विकास परिषद के सचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि अवध विहार में प्रधानमंत्री आवास येाजना के तहत आवास बनाने का प्रस्ताव बोर्ड ने पास कर दिया है। ईडब्लयूएस और एलआईजी आवास आवंटन के लिए सालाना आय सीमा में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed