फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The mercury is expected to rise in the capital from today

Lucknow News: राजधानी में आज से पारा चढ़ने के आसार

Tue, 02 Jun 2026 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The mercury is expected to rise in the capital from today
सुबह 10 बजे छाए काले बादल।
लखनऊ। राजधानी में सोमवार को दिनभर धूप-छांव का खेल चला। बादलों की मौजूदगी और पुरवाई से तापमान में तो गिरावट आई, पर उमस भरी गर्मी बरकरार रही। मौसम विभाग का कहना है कि तीन दिन से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार सुबह तक बना रह सकता है। इसके बाद लखनऊ में आंधी, बारिश का दौर थमेगा। आसमान साफ रहने और धूप खिलने से तापमान में बढ़त भी दर्ज होगी।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अगले चार दिनों में लखनऊ के दिन के पारे में छह डिग्री तक की बढ़त के आसार हैं। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री की गिरावट के साथ 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed