फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The meeting of Divisional Udyog Bandhu is new, but old issues remain prominent

Lucknow News: मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक नई, मुद्दे पुराने छाए रहे

Fri, 29 Aug 2025 06:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
The meeting of Divisional Udyog Bandhu is new, but old issues remain prominent
मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों के साथ चर्चा करतीं मंडलायुक्त।
लखनऊ। मंडलायुक्त कार्यालय में बुधवार को हुई मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में पुराने मुद्दे व समस्याएं ही छाई रहीं। खासतौर पर औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव और बदहाल सड़कों की परेशानियों को उठाया गया। मंडलायुक्त ने संबंधित अफसरों को समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जल निगम की संस्था सीएंडडीएस की ओर से बताया गया कि अमौसी, सरोजनीनगर और बंथरा में जलभराव की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल निकासी का काम करवाने के लिए टेंडर की कार्यवाही जारी है। इसके बाद सर्वे होगा। समस्या दूर करने में चार महीने का वक्त लगेगा।
विज्ञापन


अटल इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना के तहत इन क्षेत्रों में बाउंड्रीवॉल बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। मार्च 2026 तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण के काम के संबंध में यूपीसीडा की समिति ने बताया कि बिजली के खंभे की शिफ्टिंग के लिए भुगतान किया जा चुका है। बैठक में अधिशासी अभियंता के न होने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। मंडलायुक्त ने रायबरेली समेत मंडल के अन्य जिलों के औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं व अन्य पहलुओं पर भी समीक्षा की। उन्होंने समस्याओं के तय समय में निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed