{"_id":"6afb672e47682d0e480daa19","slug":"the-match-between-karnataka-and-uttarakhand-ended-in-a-draw-lucknow-news-c-13-1-lko1072-2012125-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कर्नाटक और उत्तराखंड का मैच ड्रॉ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कर्नाटक और उत्तराखंड का मैच ड्रॉ
विज्ञापन
लखनऊ। विजय मर्चेंट ट्रॉफी के तहत शहर के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ रहा। इसमें पहली पारी में बढ़त के आधार पर कर्नाटक को तीन अंक मिले, जबकि उत्तराखंड की टीम को एक अंक से संतोष करना पड़ा।
उधर, इकाना बी ग्राउंड में गोवा और राजस्थान के बीच मुकाबला बिना किसी परिणाम के समाप्त हो गया। इसमें राजस्थान की टीम पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल करने में सफल रही, जबकि गोवा को महज एक अंक मिला।
इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कर्नाटक ने कल के सात विकेट खोकर 284 रन से आगे खेलते हुए कुल रन संख्या में 65 रन का इजाफा किया और 349 रन बनाए। उत्तराखंड से धैर्य ने 84 पर चार विकेट झटके, जबकि अयान अली और ध्रुव रावत को दो-दो विकेट मिले। जवाब में उत्तराखंड ने दूसरी पारी में आठ विकेट खोकर 225 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।
विज्ञापन
मध्यक्रम से साकेत चौहान ने 128 गेंदों पर 13 चौके और तीन छक्के जमाए। कर्नाटक से आयुष को तीन विकेट मिले। जवाब में दूसरी पारी खेलने उतरी कर्नाटक की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोकर 49 रन बना लिए थे और मुकाबला ड्रॉ घोषित कर दिया गया।
प्रतियोगिता के तहत इकाना बी ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने कल के पांच विकेट पर 306 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम 85.2 ओवर में 386 रन बनाकर आउट हो गई। मध्यक्रम से शतकवीर कुमार वासुदेव 208 गेंदों पर 19 चौकों की मदद से 153 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दूसरी पारी खेलने उतरी गोवा ने छह विकेट खोकर 157 रन बनाए। इसके बाद दोनों टीमों के कप्तान ड्रॉ पर सहमत हो गए। गोवा से वंश ने 59 और युवराज ने 32 रन का योगदान दिया। राजस्थान से लवमीत ने 27 रन देकर चार विकेट हासिल किए।