{"_id":"68434fada325c03cba045da6","slug":"the-market-for-sacrifice-shines-with-rs-450-crore-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1239670-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 450 करोड़ रुपये से चमका कुर्बानी का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 450 करोड़ रुपये से चमका कुर्बानी का बाजार
Sat, 07 Jun 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
खदरा पक्का पुल के नीचे बकरा मंडी में खरीदारों की लगी भीड़। -संवाद
लखनऊ। ईद-उल-अजहा पर मुसलमानों ने करीब 450 करोड़ रुपये कुर्बानी के जानवरों पर खर्च किए हैं। शहर की दुबग्गा और खदरा पुल के नीचे लगी बकरा मंडी में ही बीते छह दिनों में 40 करोड़ रुपयों से ज्यादा के बकरों की खरीदारी की गई। शुक्रवार देर रात तक बकरा मंडियों में खरीदारी के साथ ही अमीनाबाद, मौलवीगंज व नक्खास बाजारों में भी ईद-उल-अजहा की रौनक छाई रही।
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के प्रवक्ता मौलाना सुफियान निजामी बताते हैं कि वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक लखनऊ की कुल आबादी करीब 45 लाख है। इसमें करीब 21 फीसदी मुसलमान हैं। इनकी आबादी करीब 9.50 लाख है। इसमें से 30 फीसदी यानी तीन लाख लोग कुर्बानी के लिए बकरा खरीदते हैं। एक बकरे की औसत कीमत 15 हजार रुपये मान लें तो बकरों का कारोबार 450 करोड़ तक पहुंच जाता है। ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के सचिव शहाबउददीन कुरैशी ने बताया कि शहर में पड़वों का भी बड़ा कारोबार होता है। अनुमान के मुताबिक मंडियों में करीब 15 से 16 करोड़ रुपये से ज्यादा के पड़वों की बिक्री हुई है।
दुबग्गा बकरा मंडी कमेटी के सदस्य कलाम ने बताया कि मंडी में सात दिनों में 15 हजार से ज्यादा बकरों की बिक्री हुई है। सबसे ज्यादा बिक्री बकरईद के एक दिन पहले होती है, जो रात भर चलती है। खदरा पुल के नीचे लगी मंडी कमेटी के सदस्य आमिर ने बताया कि बीते छह दिनों में पांच हजार से ज्यादा बकरे बिक चुके हैं। रात में करीब एक से दो हजार बकरे बिकने की उम्मीद है।
विज्ञापन
देर रात तक गुलजार रहे कपड़ा और चूड़ी बाजार
ईद उल अजहा की मुबारकबाद के साथ शुक्रवार को अमीनाबाद, मौलवीगंज, नक्खास, खदरा, डालीगंज, निशातगंज आदि बाजारों में देर रात तक रौनक छाई रही। इन बाजारों में महिलाओं की टोलियां सजने संवरने के लिए चूड़ियां, कंगन, कपड़ों की खरीदारी करती नजर आईं। वहीं, खानपान का स्वाद लेने वाले भी देर रात तक ईद-उल-अजहा की रौनक का लुत्फ लेते रहे।
1.60 लाख का बिका लाला
दुबग्गा के बकरा बाजार में तुर्की नस्ल दुम्बा लाला 1.60 लाख रुपये में बिक गया। सुल्तानपुर के जय प्रकाश 140 किग्रा के भारी भरकम लाला को लेकर मंडी पहुंचे थे।
3000 रुपये में ले सकते है कुर्बानी का हिस्सा
कुर्बानी के लिए बकरे न खरीद पाने वालों के लिए इस्लाम में बड़े जानवरों में सात लोगों के शामिल की सहूलियत दी गई है। शहर में कई जगहों पर मोहल्ला कमेटियों, नदवा, बिल्लोचपुरा आदि जगहों पर बड़े जानवरों में हिस्सा लेने की व्यवस्था की गई है। शहर में 3000 रुपये से 4000 रुपये में कुर्बानी का हिस्सा मिल रहा है।