फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The list of sanitation workers is not being given even to the mayor

Lucknow News: महापौर को भी नहीं दे रहे सफाई कर्मचारियों की सूची

Sat, 24 May 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The list of sanitation workers is not being given even to the mayor
लखनऊ। सफाई कर्मचारियों की तैनाती में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इस कारण जोनल सिनेटरी अधिकारी महापौर को भी इनकी सूची और हाजिरी रजिस्टर नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन




शुक्रवार को समीक्षा बैठक में महापौर ने इसकी जानकारी मांगी तो आठों जोनल सिनेटरी अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए। इससे नाराज महापौर ने इनका दो दिन का वेतन काटने का निर्देश नगर आयुक्त को दे दिया।
विज्ञापन


महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि 33 वार्डों में सफाई का काम करने वाली कंपनी लॉयन इनवायरो के काम-काज की समीक्षा की गई। इसमें अनुबंध के मुताबिक वाहनों की संख्या न होने पर इन्हें बढ़ाने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां बढ़ाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




महापौर ने कंपनी की कार्यशैली पर असंतोष जताते हुए सख्त चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। कंपनी को आदेश किया कि वह जल्द ट्रांसफर स्टेशन बनाए और सफाईकर्मियों को ड्रेस उपलब्ध कराए। महापौर ने यह निर्देश भी दिए कि जोनल सिनेटरी अधिकारी और सफाई एवं खाद निरीक्षक सफाई व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


शिवरी प्लांट में कूड़ा पहुंचने तक फील्ड में रहेंगे अफसर



बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुबह से लेकर शिवरी प्लांट तक कूड़ा पहुंचने तक वे फील्ड में रहकर निगरानी करें। कंट्रोल रूम में आने वाली सभी शिकायतों को समय से दूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed