फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The lift at Shatabdi Phase-2 got stuck, leaving doctors and staff stranded for 10 minutes

Lucknow News: शताब्दी फेज-2 की लिफ्ट अटकी, 10 मिनट फंसे रहे डॉक्टर और कर्मचारी

Sat, 09 May 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The lift at Shatabdi Phase-2 got stuck, leaving doctors and staff stranded for 10 minutes
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के शताब्दी फेज-2 में शुक्रवार दोपहर चलती लिफ्ट अचानक खराब हो गई। इससे जूनियर डॉक्टर और कर्मचारी 10 मिनट तक अंदर फंसे रहे। लिफ्ट की लाइट और पंखा बंद हो जाने से लोगों का दम घुटने लगा। इस दौरान इमरजेंसी अलॉर्म ने भी काम नहीं किया। बाद में लिफ्ट ऑपरेटर ने किसी तरह इन्हें निकाला।
विज्ञापन

कर्मचारी और जूनियर डॉक्टर शुक्रवार दोपहर लिफ्ट से छठे तल पर जा रहे थे। तभी दूसरे तल पर लिफ्ट झटके के साथ अटक गई। कुछ ही पल में पंखा और लाइट भी गुल हो गई। अंधेरे और उमस के कारण लिफ्ट में फंसे लोग घबरा गए और मदद के लिए शोर मचाने लगे।
विज्ञापन


लोगों ने इमरजेंसी अलॉर्म का बटन दबाया, लेकिन वह निष्क्रिय निकला। लिफ्ट में टोलफ्री नंबर या ऑपरेटर का संपर्क सूत्र भी नहीं लिखा था। किसी तरह अधिकारियों तक सूचना पहुंची, जिसके बाद लिफ्ट ऑपरेटर ने मास्टर चाबी से गेट खोला और सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन




रखरखाव पर गंभीर सवाल

शताब्दी फेज-2 में आठ लिफ्ट हैं। इनमें से छह मरीज व तीमारदारों के लिए हैं, जबकि दो का इस्तेमाल डॉक्टर और कर्मचारी करते हैं। संस्थान का बिजली विभाग इनकी मरम्मत का जिम्मा संभालता है। आरोप है कि अफसरों और ठेकेदारों की मिलीभगत के कारण तकनीकी खामियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed