फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The LDA will undertake development works in the city at a cost of 266 crore.

Lucknow News: एलडीए 266 करोड़ रुपये की लागत से शहर में कराएगा विकास कार्य

Wed, 01 Jul 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The LDA will undertake development works in the city at a cost of 266 crore.
एलडीए।
लखनऊ। शहर में 266 करोड़ रुपये की लागत से 120 विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों को मंगलवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में हुई अवस्थापना विकास निधि की बैठक में मंजूरी दी गई। यह सभी कार्य एलडीए अवस्थापना निधि से कराएगा।
विज्ञापन

गोमती रिवर फ्रंट पर 25 करोड़ रुपये से वाटर लेजर शो के लिए लाइट एंड साउंड सिस्टम स्थापित होगा। इसमें लखनऊ की कला और विरासत को आकर्षक ढंग से दर्शाया जाएगा। अग्निशमन व्यवस्था मजबूत करने के लिए 2 आधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म खरीदे जाएंगे। इसके लिए अग्निशमन विभाग को एलडीए 68 करोड़ रुपये देगा। ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत उपयोगिता स्थानांतरण और अन्य कार्यों पर 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

नागरिक सुविधाओं का विस्तार
कानपुर रोड योजना, आशियाना और सरोजनीनगर सहित अन्य क्षेत्रों में ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे। इन पर लगभग 10.67 करोड़ रुपये की लागत आएगी। ग्राम सदरौना में लगभग 10 करोड़ रुपये से अवस्थापना सुविधाओं के कार्य कराए जाएंगे। कैटिल कॉलोनी में 7.50 करोड़ रुपये से आरसीसी नाले का निर्माण होगा। लोकबंधु चौराहे से एलडीए पार्किंग स्थल तक भी आरसीसी नाला बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐतिहासिक स्थलों का विकास और सुंदरीकरण
लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से ऐतिहासिक बटलर पैलेस में आधुनिक पुस्तकालय विकसित किया जाएगा। भवन के आंतरिक परिसर को रूपांतरित किया जाएगा। कमता अंडरपास, होटल ताज अंडरपास और पिकअप भवन अंडरपास समेत अन्य स्थानों पर फसाड लाइटिंग व्यवस्था का कार्य होगा। इस पर 5.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शहर के विभिन्न 150 पार्कों में बच्चों के लिए झूले स्थापित किए जाएंगे, जिस पर 6 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed